LG का बड़ा धमाका! भारत में लॉन्च की 115 इंच की AI Smart TV, जानें कीमत

Published on 4 अग॰ 2026

LG का बड़ा धमाका! भारत में लॉन्च की 115 इंच की AI Smart TV, जानें कीमत

LG 2026 AI TV Lineup Image Credit source: LG

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने भारत में अपनी नई 2026 एआई टीवी सीरीज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने ओएलईडी ईवो, क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी, माइक्रो आरजीबी ईवो, मिनी आरजीबी ईवो और नैनो 4के यूएचडी टेक्नोलॉजी वाले कुल 25 बड़े स्क्रीन मॉडल पेश किए हैं. इस लाइनअप में 115 इंच तक का मिनी एलईडी टीवी भी शामिल है, जो भारत में एलजी का अब तक का सबसे बड़ा मिनी एलईडी मॉडल है. सभी टीवी वेबओएस 26 और कई एआई फीचर्स के साथ आते हैं.

कीमत और उपलब्धता

एलजी की नई 2026 एआई टीवी सीरीज अधिकृत रिटेल स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. स्मार्ट एआई टीवी एलबी65 सीरीज की शुरुआती कीमत 19,990 रुपये रखी गई है. नैनो 4के यूएचडी सीरीज 38,990 रुपये से शुरू होती है. क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी मॉडल की शुरुआती कीमत 52,990 रुपये है. ओएलईडी ईवो सी6 की शुरुआती कीमत 1,19,990 रुपये, मिनी आरजीबी ईवो की 1,28,990 रुपये, ओएलईडी बी6 की 1,47,490 रुपये, ओएलईडी ईवो जी6 की 2,14,990 रुपये और माइक्रो आरजीबी ईवो की शुरुआती कीमत 12,99,990 रुपये रखी गई है.

नई एआई टीवी सीरीज में कई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी

एलजी की नई 2026 एआई टीवी लाइनअप में क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी, ओएलईडी ईवो, माइक्रो आरजीबी ईवो, मिनी आरजीबी ईवो और नैनो 4के यूएचडी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी वाले मॉडल शामिल हैं. कंपनी ने कुल 25 अल्ट्रा लार्ज स्क्रीन टीवी पेश किए हैं, जिनकी स्क्रीन साइज 75 इंच से शुरू होकर 115 इंच तक जाती है. क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी सीरीज में क्यूएनईडी90, क्यूएनईडी86, क्यूएनईडी85, क्यूएनईडी82 और क्यूएनईडी70 मॉडल शामिल हैं. इनमें अल्फा 8 एआई प्रोसेसर जेन3, डायनामिक क्यूएनईडी कलर प्रो, प्रिसिजन डिमिंग अल्ट्रा, 330 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 165 हर्ट्ज वीआरआर और ऑटो लो लेटेंसी मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

ओएलईडी, माइक्रो आरजीबी और नैनो 4के टीवी की खूबियां

ओएलईडी ईवो जी 6 और ओएलईडी ईवो सी 6 में अल्फा 11 डुअल एआई इंजन प्रोसेसर जेन 3, हाइपर रेडिएंट कलर टेक्नोलॉजी, ब्राइटनेस बूस्टर अल्ट्रा, डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस और एनवीडिया जी सिंक व एएमडी फ्रीसिंक प्रीमियम का सपोर्ट मिलता है. जी 6 मॉडल पारंपरिक ओएलईडी की तुलना में 3.9 गुना ज्यादा ब्राइटनेस देने का दावा करता है और 4के 165 हर्ट्ज वीआरआर गेमिंग को सपोर्ट करता है. वहीं माइक्रो आरजीबी ईवो में ट्रिपल 100 प्रतिशत कलर कवरेज और मिनी आरजीबी ईवो में टेंडम एलईडी टेक्नोलॉजी दी गई है. नैनो 4के यूएचडी सीरीज में 98 इंच तक की स्क्रीन, एचडीआर10 प्रो, अल्फा 7 एआई प्रोसेसर जेन9 और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलता है.

वेबओएस 26 और एआई फीचर्स से लैस

एलजी की पूरी 2026 एआई टीवी लाइनअप वेबओएस 26 प्लेटफॉर्म पर चलती है. इसमें वॉइस आईडी, एआई कंसीयर्ज, गूगल जेमिनी और माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट इंटीग्रेशन, एलजी शील्ड, एलजी गेमिंग पोर्टल और एलजी चैनल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. एलजी चैनल्स के जरिए 150 से ज्यादा फ्री लाइव चैनल उपलब्ध होंगे. कंपनी वेबओएस री न्यू प्रोग्राम के तहत पांच साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट भी देगी. एलजी का कहना है कि ओटीटी स्ट्रीमिंग, लाइव स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए बड़ी स्क्रीन वाले एआई टीवी की मांग लगातार बढ़ रही है.

एलजी 2026 एआई टीवी लाइनअप की कीमत

सीरीज स्क्रीन साइज शुरुआती कीमत
स्मार्ट एआई टीवी एलबी65 32 इंच, 43 इंच 19,990 रुपये
नैनो 4के यूएचडी 43, 50, 55, 65, 75, 86, 98 इंच 38,990 रुपये
क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी 43, 55, 65, 75, 86, 100, 115 इंच 52,990 रुपये
ओएलईडी ईवो सी6 42, 48, 55, 65, 77, 83 इंच 1,19,990 रुपये
मिनी आरजीबी ईवो 55, 65, 75, 86 इंच 1,28,990 रुपये
ओएलईडी बी6 55, 65 इंच 1,47,490 रुपये
ओएलईडी ईवो जी6 55, 65, 77, 83, 97 इंच 2,14,990 रुपये
माइक्रो आरजीबी ईवो 100 इंच 12,99,990 रुपये

ये भी पढ़ें:सस्ते में 8000mAh बैटरी का दम! लॉन्च हुआ Poco का नया स्मार्टफोन, इतनी है कीमत

विशाल मैथिल

विशाल मैथिल

भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्‍सप्‍लेनर, डाटा स्‍टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.

Read More

google button