Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा के फर्स्ट फाइनलिस्ट बनने से बना Shivangi Joshi का मुंह, हैरान हुए कंटेस्टेंट्स

Published on 3 अग॰ 2026

वेब सीरीज

  • Authored by: ललित कुमार
  • Updated Aug 3, 2026, 09:09 AM IST

Shivangi vs Harshad in Lock Upp 2: रितेश देशमुख और फराह खान के रिएलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। हर्षद चोपड़ा इस सीजन के फर्स्ट फाइनलिस्ट बन गए हैं।

Image

हर्षद चोपड़ा बने पहले फाइनलिस्ट तो बन गया शिवांगी जोशी मुंह

Shivangi vs Harshad in Lock Upp 2: रितेश देशमुख और फराह खान के रिएलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' का फिनाले एपिसोड नजदीक आ गया है। बताया जा रहा है कि दोनों होस्ट 5 अगस्त के दिन इस शो के विनर की घोषणा करेंगे। ग्रैंड फिनाले से पहले वाले वीकेंड में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच बीच काफी ड्रामा देखने को मिला। इस मूवी में राम कपूर, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, वरुण यादव, योगेश रावत, हर्षद, शिवांगी और वाइल्ड कार्ड एंट्री शिल्पा शिंदे बचे हुए हैं। रितेश जेल में आए और सबको एक कमरे से बाहर निकलने को कहा और अलग-अलग फायदे दिए। आकांक्षा, शिवांगी और हर्षद आखिरी तीन बचे बचे हुए थे। इन तीनों में दो को बाहर निकलना था और बचा हुआ सदस्य फाइनलिस्ट बना जाता। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: RD Burman Biopic: स्पेशल कैमियो करेंगे Akshay Kumar, नीरज पांडे ने की तगड़ी प्लानिंग)

हर्षद चोपड़ा बने शो के फिस्ट फाइनलिस्ट

इस दौरान शिवांगी जोशी कहती हैं कि वह फाइनलिस्ट बनने की हकदार है। हर्षद ने कहा कि वो अपने लिए नहीं खेले और अगर ये मौका गंवा दिया तो वह कभी अपने लिए खड़ा नहीं हो पाएगा। अकांक्षा ने हर्षद का साथ लेकिन शिवांगी खुद फाइनलिस्ट बनना चाहती थी। इस दौरान हर्षद इमोशनल हो जाते हैं। हर्षद कहते हैं कि उन्होंने लास्ट टास्क जानबूझकर हारकर शिवांगी को फायदा पहुंचाया था। अकांक्षा ने पूछा कि उसने ये बात अब क्यों बताई। यह सुनने एक बाद शिवांगी एकदम बाहर चली जाती है। इसके बाद शो के फर्स्ट फाइनलिस्ट बन जाते हैं। बाद में शिवांगी ने श्रेया से कहा कि वह मानती नहीं कि हर्षद उससे ज्यादा हकदार है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Spider-Man Brand New Day India Box Office: 300 करोड़ी बनी टॉम हॉलैंड की फिल्म, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले)

हर्षद चोपड़ा अब रितेश देशमुख और फराह खान के शो 'लॉक अप 2' के पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं। फैन्स भी हर्षद चोपड़ा को शो का विनर बनते हुए देखने के लिए बेताब हैं। एकता कपूर के रिएलिटी शो के दूसरे सीजन में राम कपूर, शिवांगी जोशी, सुनीता आहूजा, धीरज धूपर, हर्षद चोपड़ा, रियाज अली, आकांक्षा चमोला, आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, श्रेया कालरा, सूफी मोतीवाला, श्रेष्ठा अय्यर, वरुण यादव, माधुरी ग्रोवर और पामेला सेरेना ने भाग लिया।

Lalit Kumar

ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Web-Series

End of Article