Lock Upp Finale: कब और कहां LIVE देख सकते हैं 'लॉकअप 2' का फिनाले? जीतने वाले को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

Published on 4 अग॰ 2026

Lock Upp Finale: कब और कहां LIVE देख सकते हैं 'लॉकअप 2' का फिनाले? जीतने वाले को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

नेटफ्लिक्स शो 'लॉकअप 2' ग्रैंड फिनाले डिटेल्स

When And Where To Watch Lock Upp 2 Finale: मशहूर बॉलीवुड सेलिब्रिटी फराह खान और रितेश देशमुख की होस्टिंग वाला शो ‘लॉकअप 2’ विनर के नाम के ऐलान के साथ अब ऑफ एयर होने वाला है. 27 जून को 15 कंटेस्टेंट के साथ ये शो शुरू हुआ था और अब इस सीजन को अपना विनर मिलने वाला है. फिनाले की डेट सामने आ चुकी है. तो अगर भी आप उन लोगों में से हैं, जो ‘लॉकअप 2’ का फिनाले एंजॉय करना चाहते हैं, तो जानिए कि आप ये शो कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले 5 अगस्त (बुधवार) को है. आप रात 8 बजे से नेटफ्लिक्स पर फिनाले एपिसोड देख सकते हैं. हाल ही में मेकर्स ने फिनाले से एक प्रोमो वीडियो भी जारी किया है, जिसमें रितेश देशमुख और फराह खान एक साथ नजर आ रहे हैं. रितेश स्टेज पर आते ही कहते हैं, “आज हमें मिलेगा इंडिया के करेंट सेंसेशन, लेटेस्ट ऑब्सेशन, लॉकअप का अल्टीमेट विनर. तो चलिए पार्टी शुरू करते हैं.”

शिवांगी जोशी का नाम चर्चा में

शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, योगेश रावत, शिल्पा शिंदे, राम कपूर, आकांक्षा चमोला , वरुण यादव जैसे स्टार्स अभी भी इस शो में बने हुए हैं. मेकर्स ने अभी टॉप-5 कंटेस्टेंट का खुलासा नहीं किया है. हालांकि, फिनाले से पहले ही विनर के नाम की चर्चा शुरू हो गई है. कहा जा रहा है कि विनर का नाम सेट से लीक हो गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो ‘लॉकअप 2‘ का खिताब शिवांगी जोशी ने अपने नाम कर लिया है. ये भी कहा जा रहा है कि श्रेया कालरा रनरअप रही हैं. हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर विनर के नाम का ऐलान होना बाकी है.

‘लॉकअप 2’ की प्राइज मनी

‘लॉकअप 2’ के विनर को एक चमचाती ट्रॉफी के साथ-साथ मोटी रकम भी मिलने वाली है. इस शो की प्राइज मनी 1 करोड़ रुपये है. यानी जो भी इस शो का विजेता बनेगा, वो ट्रॉफी के साथ-साथ 1 करोड़ रुपये की रकम भी अपने नाम करेगा. अब बुधवार रात देखना होगा कि कौन बनता है ‘लॉकअप 2’ का विनर

ये भी पढ़ें-

रणबीर कपूर की रामायण के सीक्वल का कितना काम हो गया? पार्ट 1 की रिलीज से पहले ही धांसू अपडेट आया

Netflix से हटने वाली हैं ये 2 फीमेल-सेंट्रिक फिल्में, नहीं देखीं तो बस इतने दिन का है वक्त

‘लॉकअप’ के पहले सीजन का विनर

‘लॉकअप’ का पहला सीजन साल 2022 में आया था. उस सीजन को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने होस्ट किया था. स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी उस सीजन के विनर बने थे. चार साल के इंतजार के बाद मेकर्स दूसरा सीजन लेकर आए, जो अब अपने अंतिम पड़ाव पर है.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button