Lord Shiva Puja: सोमवार की पूजा में करें ये काम, धन-दौलत और अच्छे स्वास्थ्य का मिलेगा आशीर्वाद| Navbharat Live

Published on 27 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 27, 2026 | 04:15 PM IST

विज्ञापन

सार

Lord Shiva Puja vidhi:सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से धन-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है।

Monday Puja For Wealth

शिव की पूजा (सौ.AI)

विस्तार

Monday Puja For Wealth: सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को बेहद प्रिय है। इस दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की विशेष पूजा का विधान है। साथ ही कई शिवभक्त सोमवार का व्रत भी रखते है। ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के दिन विशेष उपाय करने से आर्थिक तंगी से लेकर करियर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होता है यानी सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

सोमवार को कर लें 5 आसान उपाय

  • भगवान शिव की पूजा करें

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें। पूजा के समय उन्हें बेलपत्र और धतूरा चढ़ाएं. इस दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे जीवन सुख-समृद्धि आती है।

  • गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक करें

धर्म शास्त्रों में धन से जुड़ी परेशानी से निजात पाने के लिए सोमवार के दिन गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें

शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से निजात पाने के लिए सोमवार के दिन पूजा के समय गंगालाज में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय महामृत्युंजय मंत्र का एक माला जप करें। शास्त्रों में बताया गया है कि, ऐसा करने से शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।

ये भी पढ़ें-Jaya Parvati Vrat: जया पार्वती व्रत इस कथा के बिना है अधूरा, ज़रूर करें पाठ, मनोकामनाएं होंगी पूरी

  • शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें

अगर आप दुख एवं संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पूजा के समय शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। बताया जाता है कि, इस स्तोत्र के पाठ से सभी संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

  • शुद्ध घी का दीपक जलाएं

सोमवार की शाम को शुद्ध घी का दीपक जलाना बहुत शुभ होता है। यह अंधकार को दूर कर ज्ञान और शांति का प्रकाश फैलाता है। दीपक को मंदिर में या घर में भगवान शिव के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाने से नकारात्मकता दूर होती है घर में सुख-शांति आती है और सफलता का मार्ग खुलता है।

सम्बंधित ख़बरें

Follow Navbharatlive whatsapp