Mahindra Thar Facelift सितंबर में हो सकती है लॉन्च, 540-डिग्री कैमरा के साथ मिलेंगे नए सेफ्टी फीचर्स - mahindra thar facelift to launch in september 2026 with 540 degree camera system and adas

Published on 16 सित॰ 2026

Mahindra Thar Facelift: Mahindra अपनी अपडेटेड Thar 3-डोर को 22 सितंबर को लॉन्च कर सकती है। इसमें नया डिजाइन, फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Image Credit-Instagram/thepathfinder722

Image Credit-Instagram/thepathfinder722

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra अपनी अपडेटेड Thar को 3-डोर को 22 सितंबर को लॉन्च करने की उम्मीद है। इस Facelift में बड़ी Thar Roxx से प्रेरित कई स्टाइलिंग बदलाव मिलने की उम्मीद है जबकि मौजूदा इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प वैसे ही बने रहेंगे। हालांकि, इस SUV को अक्टूबर 2025 में एक अपडेट मिला था लेकिन इसके डिजाइन में बदलाव किए जाने की संभावना है।

अपडेट्स और डिजाइन

साल 2020 में लॉन्च होने के बाद से ही दूसरी जनरेशन की Mahindra Thar में नए फीचर्स और स्पेशल एडिशन को शामिल करने जैसे कई अपडेट मिल चुके हैं। हालांकि, इसका कुल डिजाइन काफी हद तक पहले जैसा ही रहा है। आने वाली फेसलिफ्ट के स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट में हो सकता है।

एक्सटीरियर डिजाइन और हेडलैंप्स

अपडेटेड Thar में ग्रिल के साथ फ्लश पोजीशन में गोल LED हेडलैंप मिल सकते हैं जो मौजूदा मॉडल में अंदर की तरफ धंसे हुए यूनिट्स की जगह लेंगे। इनमें सी-शेप की LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) शामिल होने की संभावना है जिससे इस 3-डोर SUV की स्टाइलिंग Thar Roxx के करीब आ जाएगी। सिक्स-स्लॉट ग्रिल को भी एक नए टू-पीस लेआउट के साथ फिर से डिजाइन किए जाने की उम्मीद है।

लाइटिंग और बदलाव

मौजूदा Thar में अलग से LED DRL के साथ हैलोजन हेडलैंप दिए गए हैं जिससे नया और बदला हुआ लाइटिंग सेटअप फेसलिफ्टेड मॉडल के खास विजुअल अपडेस्ट में से एक है। फ्रंट में होने वाले बदलावों के अलावा, SUV के साइड प्रोफाइल में कम बदलाव होने की उम्मीद है जिसमें नए अलॉय व्हील्स सबसे ध्यान देने वाले नए बदलाव हो सकते हैं।

अलॉय व्हील और डिजाइन

रोड टेस्टिंग के दौरान देखे गए टेस्ट म्यूल में नए अलॉय व्हील्स डिजाइन किए गए हैं जो Thar Roxx जैसे लगते हैं। रियर में, Mahindra मौजूदा वर्टिकल स्टैक्ड टेल-लैंप डिजाइन को बनाए रखने की उम्मीद है जबकि इसके इंटीरियर LED एलिमेंट्स को अपडेट किया जाएगा। इस फेसलिफ्ट के साथ Thar रेंज में नए बाहरी पेंट विकल्प भी मिल सकते हैं।

मौजूदा फीचर्स और बदलाव

Tha 3-डोर में पहले से ही 10.25 इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइट ऑटो, क्रूज कंट्रोल और मैनुअल एयर कंडीशनिंग मिलते हैं। इस फेसलिफ्ट में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और सॉफ्ट-टॉप वेरिएंट की वापसी जैसे कई फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।

सुरक्षा फीचर्स और ADAS

सेफ्टी की बात करें तो Mahindra इस SUV को 540-डिग्री कैमरा सिस्टम, फ्रंट पार्किंग सेंसर और ADAS फीचर्स के साथ बेहतर बना सकती है। साथ ही, ESP, TPMS, डुअल एयरबैग और रियर-व्यू कैमरा जैसे मौजूदा फीचर्स को भी बनाए रखा जाएगा।

इंजन और पावरट्रेन

Thar Facelift में एक नया डिजाइन अपडेट मिलने की उम्मीद है लेकिन Mahindra द्वारा इसके पावरट्रेन लाइनअप में कोई भी बदलाव किए जाने की संभावना नहीं है। यह SUV 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल, 2.2 लीटर डीजल और 1.5 लीटक डीजल इंजन के साथ मिलना जारी रह सकती है। पेट्रोल यूनिट 152bhp की पावर और 300nm का टॉर्क जनरेट करती है जबकि बड़ी डीजल यूनिट 132bhp की पावर और 300nm का टॉर्क देती है।