रोहतक MDU में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्र संगठन एकजुट: वीसी का घेराव करने की बना रहे योजना, कल जड़ा था गेट पर ताला - Rohtak News

Published on 22 अग॰ 2026

रोहतक3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रोहतक एमडीयू में फीस बढ़ौतरी के खिलाफ धरने पर बैठे छात्र। - Dainik Bhaskar

रोहतक एमडीयू में फीस बढ़ौतरी के खिलाफ धरने पर बैठे छात्र।

रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में मिशन इक्वेलिटी स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन के आंदोलन को अब अन्य छात्र संगठनों का सहयोग भी मिल रहा है। 10 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर छात्र संगठन अब वीसी प्रो. मिलाप सिंह पूनिया का घेराव करने की योजना बना रहे है। छात्रों ने कल प्रदर्शन कर एमडीयू गेट पर ताला भी जड़ दिया था।

प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठन मिसो के जनरल सेक्रेटरी नकुल ने कहा कि धरने पर बैठे हुए आज 13 दिन हो गए, लेकिन अभी तक एमडीयू प्रशासन की तरफ से उन्हें बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया। छात्रों की तीन मांगों को लेकर धरना चल रहा है, जिसमें अन्य छात्रों का समर्थन भी मिल रहा है। अब वीसी के घेराव की योजना बनाई जा रही है, जिसे बाहर से भी छात्र संगठन शामिल होंगे।

एमडीयू गेट पर नारेबाजी करते छात्र।

एमडीयू गेट पर नारेबाजी करते छात्र।

10 प्रतिशत फीस में हुई बढ़ोतरी

नकुल ने बताया कि एमडीयू में 2022 में ईसी की मीटिंग के दौरान एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें हर साल 10 प्रतिशत फीस बढ़ाई जाएगी, इस नियम को रद्द किया जाए। क्योंकि अगर किसी कोर्स की फीस सालाना 50 हजार या 70 हजार है, तो उसकी अगले साल फीस 10 प्रतिशत बढ़कर 55 हजार या 77 हजार हो जाएगी।

नकुल ने कहा कि यूनिवर्सिटी को फाइनेंस कंपनी की तरह चलाया जा रहा है, जिसमें हर साल ब्याज को बढ़ाया जाता है। इसका बोझ विद्यार्थियों पर ही पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजो छात्र कैसे अपनी शिक्षा को पूरा कर पाएंगे।

एमडीयू में धरने पर बैठे छात्र।

एमडीयू में धरने पर बैठे छात्र।

छात्रों को हॉस्टल फीस में दी जाए छूट

नकुल ने कहा कि बीपीएल परिवार के छात्रों को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की तर्ज पर हॉस्टल फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जानी चाहिए। साथ ही एमडीयू में 22 जुलाई को भर्तियां निकाली गई, जिसमें यह नहीं बताया गया कि किस विभाग में कितने शिक्षकों की जरूरत है। प्रोफेसर भर्ती में आरक्षण नियम को लागू नहीं किया जा रहा।

मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

नकुल ने कहा कि जब तक छात्रों की मांग को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। विवेकानंद लाइब्रेरी के बाहर उनका पड़ाव चल रहा है और आंदोलन को बड़ा करने के लिए बाहर की यूनिवर्सिटियों के छात्र संगठनों से सहयोग मांगा जा रहा है।

.

खबरें और भी हैं...

  • सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने पर दीपेंद्र हुड्डा घिरे: रोहतक में BJP नेता बोले- 1984 के पीड़ितों से सार्वजनिक माफी मांगें; स्पष्टीकरण मांगा

    रोहतक में BJP नेता बोले- 1984 के पीड़ितों से सार्वजनिक माफी मांगें; स्पष्टीकरण मांगा|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक के रजनेश मर्डर केस में एक और आरोपी अरेस्ट: पुलिस ने ₹5 हजार रखा था इनाम; झारखंड का रहने वाला

    पुलिस ने ₹5 हजार रखा था इनाम; झारखंड का रहने वाला|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी को मिली स्थायी भर्ती की मंजूरी: मेडिकल कॉलेजों में भी डॉक्टरों की कमी होगी दूर; सरकार ने दी परमिशन

    मेडिकल कॉलेजों में भी डॉक्टरों की कमी होगी दूर; सरकार ने दी परमिशन|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:47
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक MDU के गेट पर स्टूडेंट्स ने जड़ा ताला: 10% फीस बढ़ोतरी को लेकर भड़के; बोले- वीसी पर रजिस्ट्रार हावी

    0:55
    • कॉपी लिंक

    शेयर