Sep 10, 2026 08:16 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मर्सिडीज-बेंज GLC Electric SUV बहुत जल्द भारत में लॉन्च होने वाली है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग अक्टूबर के पहले हफ्ते से शुरू करेगी। इसकी रेंज 715km तक की है और यह मात्र 4.3 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।

मर्सिडीज बेंज GLC इलेक्ट्रिक
केवल
₹78,500/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) भारत में अपनी नई GLC Electric SUV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग अक्टूबर 2026 के पहले हफ्ते से शुरू करेगी, जबकि लॉन्च साल के आखिर में होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि GLC Electric को भारत में ही असेंबल किया जाएगा। यह एसयूवी कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है। इसकी रेंज 715km तक की है और यह मात्र 4.3 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। आइए जानते हैं डीटेल।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
715km तक की रेंज
भारत में मर्सिडीज GLC इलेक्ट्रिक को 400 4Matic वेरिएंट में लाया जाएगा। इसमें 94kWh की NMC बैटरी और दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलेंगी। यह सेटअप 490hp की ताकत और 800Nm का टॉर्क पैदा करेगा। कंपनी के मुताबिक एसयूवी केवल 4.3 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। फुल चार्ज पर इसकी WLTP रेंज 715km तक है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव के साथ रियर-व्हील स्टीयरिंग भी स्टैंडर्ड है। भारत में इसका नॉर्मल व्हीलबेस वाला मॉडल आएगा, जिसकी लंबाई के बीच का अंतर यानी व्हीलबेस 2,972mm है। चीन में उपलब्ध लॉन्ग-व्हीलबेस मॉडल का व्हीलबेस 55mm ज्यादा है, लेकिन भारत में कंपनी उसे नहीं लाएगी।
39.1-इंच की बड़ी स्क्रीन
नई GLC Electric का सबसे बड़ी खूबी इसका केबिन होगा। इसमें 39.1-इंच की MBUX Hyperscreen दी गई है, जो पूरे डैशबोर्ड तक फैली है। इसमें ड्राइवर डिस्प्ले, इन्फोटेनमेंट स्क्रीन और आगे बैठे पैसेंजर्स के लिए स्क्रीन को एक ही यूनिट में कनेक्ट किया गया है। यह मर्सिडीज की किसी कार में अब तक दी गई सबसे बड़ी स्क्रीन है। नई MBUX प्रणाली में आसान मेन्यू और AI असिस्टेंट भी मिलेगा। मर्सिडीज ने इलेक्ट्रिक कारों में आमतौर पर दिखने वाले फुली टच बेस्ड कंट्रोल्स की जगह स्टीयरिंग और सेंटर कंसोल पर कुछ फिजिकल बटन और नॉब भी फिर से दिए हैं।
भारत में करीब 80 से 90 लाख हो सकती है कीमत
भारत में लोकली असेंबल होने के कारण मर्सिडीज GLC इलेक्ट्रिक की कीमत को कॉम्पिटिटिव होने की उम्मीद है। ऑटोकार इंडिया के मुताबिक इसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये से 90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी ऑफिशियल प्राइसिंग का ऐलान नहीं किया है। भारत में लॉन्च होने के बाद मर्सिडीज बेंज GLC इलेक्ट्रिक का मुकाबला BMW iX3 जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा। मर्सिडीज के लिए GLC Electric भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की अपनी रेंज बढ़ाने के साथ-साथ लोकल प्रोडक्शन को मजबूत करने वाला अहम मॉडल भी होगी।
