Aug 16, 2026 06:38 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Hector Tomahawk EV लॉन्च से पहले भारतीय सड़कों पर दिखी है। खास बात है कि इस बार इस अपकमिंग एसयूवी को बिना किसी कवर के देखा गया है। कंपनी इस एसयूवी को 26 अगस्त 2026 को लॉन्च करने वाली है।

प्रतीकात्मक फोटो
केवल
₹22,900/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
JSW MG Motor India की नई इलेक्ट्रिक SUV Hector Tomahawk EV लॉन्च से पहले भारतीय सड़कों पर दिखी है। खास बात है कि इस बार इस अपकमिंग एसयूवी को बिना किसी कवर के देखा गया है। कंपनी इस एसयूवी को 26 अगस्त 2026 को लॉन्च करने वाली है। यह एमजी के पोर्टफोलियो की पहली ऐसी कार होगी, जिसे नए ADAPT (Advanced Drive Architecture Platform Technology) प्लेटफॉर्म पर डिवेलप किया गया है। कंपनी पहले ही इसके टीजर रिलीज कर चुकी है, जिनसे इसके डिजाइन और 7-सीटर लेआउट के बारे में पता चल चुका है। इस बार रोड पर स्पॉट होने से इसके प्रोडक्शन डिजाइन के बारे में काफी कुछ पता चल गया है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 7.48 - 10 लाख
₹ 12 - 20.99 लाख
₹ 11 - 19.3 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
सामने आया SUV का फाइनल डिजाइन
बिना कवर वाली टेस्ट कार की तस्वीरों से हेक्टर टोमाहॉक ईवी के प्रोडक्शन डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है। फ्रंट में कनेक्टेड लुक वाले ड्यूल LED DRLs दिए गए हैं, जिन्हें बीच में MG लोगो के साथ ब्लैक ट्रिम कनेक्ट करता है। इस ब्लैक ट्रिम पर दो सिल्वर स्ट्रिप्स भी दिखाई देती हैं। इलेक्ट्रिक एसयूवी होने के कारण इसमें ट्रेडिशनल ग्रिल की जगह बंद डिजाइन दिया गया है, जबकि नीचे रेक्टेंगुलर एयर इनलेट मौजूद है। फ्रंट बंपर को ड्यूल-टोन फिनिश दी गई है और दोनों तरफ वर्टिकल एयर कर्टेन दिए गए हैं। बोनट पर हल्की रिड्ज लाइन्स देखने को मिलती हैं। स्पॉट हुई एसयूवी में ऑलिव ग्रीन बॉडी कलर के साथ ब्लैक रूफ और रूफ रेल्स हैं।
साइड प्रोफाइल में मिलेगा एसयूवी वाला दमदार लुक
साइड से हेक्टर टोमाहॉक ईवी का डिजाइन काफी क्लीन दिखाई देता है। इसमें क्रोम डोर हैंडल और क्रोम विंडो लाइन दी गई है, जो पीछे की तरफ ऊपर जाती है। स्क्वेयर शेप के व्हील आर्च और डोर सिल्स पर काफी ब्लैक क्लैडिंग देखने को मिलती है, जो पीछे के बंपर तक जाती है। एसयूवी में बड़े ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। हालांकि, स्पाई शॉट्स में इसका रियर हिस्सा साफ दिखाई नहीं दिया, लेकिन इसमें रैप-अराउंड LED टेललैंप और ड्यूल-टोन रियर बंपर मिलने की उम्मीद है।
7-सीटर केबिन में मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स
हेक्टर टोमाहॉक ईवी को इंडोनेशिया में बिकने वाली Wuling Eksion के बेस पर डिवेलप किया गया है। इसकी लंबाई 4,745mm, चौड़ाई 1,850mm और ऊंचाई 1,755mm है, जबकि व्हीलबेस 2,810mm है। इससे केबिन में तीनों रो के पैसेंजर्स के लिए अच्छी जगह मिलने की उम्मीद है। कंपनी के पिछले टीजर में बेज कलर थीम वाला केबिन दिखा था। डैशबोर्ड का पूरा डिजाइन अभी सामने नहीं आया है, लेकिन इसमें मिनिमलिस्ट लेआउट मिलने की उम्मीद है। इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और कपहोल्डर्स और स्टोरेज के साथ सेंटर कंसोल दिया जा सकता है।
फीचर्स की बात करें, तो इसमें पावर्ड टेलगेट, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 12.8-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 50W वायरलेस चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सेकेंड और थर्ड रो के लिए एसी वेंट्स, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 6 एयरबैग और ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
530KM तक हो सकती है रेंज
एमजी ने अभी हेक्टर टोमाहॉक ईवी के पावरट्रेन के बारे में ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, जिस Wuling Eksion पर यह एसयूवी बेस्ड है, उसमें 69.2kWh LFP बैटरी दी जाती है। इसकी CLTC सर्टिफाइड रेंज करीब 530km है। इसमें फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 201hp की पावर और 310Nm का टॉर्क देती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 160kmph है। भारत में हेक्टर टोमाहॉक ईवी की स्पेसिफिकेशन अलग हो सकती हैं।
(Main Image: Carlelo)

