विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
सिनेमाई गलियारे में सलमान खान और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार शिव राजकुमार की अपकमिंग फिल्म के एक जैसे टाइटल की चर्चा तेज है।

शिव राजकुमार और सलमान खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
सलमान खान की फिल्म को लेकर चर्चा तेज
शिव राजकुमार की अगली फिल्म ओरिजनल मॉन्स्टर
एक जैसे टाइटल पर बोले शिव राजकुमार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर हमेशा सुर्खियां तेज रहती हैं। लेकिन फिलहाल मामला हिंदी और साउथ की फिल्म के एक जैसे टाइटल को लेकर सामने आ रहा है।
कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार की अपकमिंग फिल्म के टाइटल की घोषणा हो गई है, जिसका नाम- ओरिजनल मॉन्स्टर है। इसके बाद सलमान खान की अपकमिंग कथित टाइटल मॉन्स्टर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, जिस पर शिव राजकुमार ने रिएक्ट किया है।
सलमान की फिल्म पर बोले शिव राजकुमार
इन दिनों हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के बीच कहानी से लेकर बजट, कास्ट और तकनीक समेत अनेक पहलुओं पर चर्चा होती रहती है। ऐसे में अगर लगभग एक ही नाम की हिंदी और दक्षिण भारतीय दोनों फिल्में आ जाए, तो फिर सवाल उठना तो बनता ही है।
यह भी पढ़ें- 'हमारी हाथापाई हुई, उसने गाली दी...' Subhash Ghai के साथ सलमान खान ने पार्टी में की थी ऐसी हरकत

हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान इन दिनों वामशी पैडिपल्ली के निर्देशन में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे है। हाल ही में खबरें आई कि इस फिल्म का नाम मान्स्टर हो सकता है। इसी बीच शुक्रवार को मुंबई में कन्नड़ अभिनेता शिव राजकुमार अभिनीत फिल्म ओरिजिनल मान्स्टर के शीर्षक की घोषणा हुई।

इस मौके पर जब शिव राजकुमार से पूछा गया कि क्या वह इसे सलमान खान बनाम शिवन्ना (शिव राजकुमार) की तरह देखते हैं? इस पर शिवन्ना ने कहा- नहीं, नहीं। दोनों ही फिल्मों की कहानियां अलग-अलग होंगी। इसमें शिवन्ना बनाम सलमान खान जैसा कुछ नहीं है। हम सभी एक हैं। मालूम हो कि सलमान खान की आने वाली फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है और जल्द ही इसके आधिकारिक टाइटल की घोषणा की जा सकती है।
क्या सलमान खान संग करेंगे काम?
आगे उनसे पूछा गया कि क्या कभी उन्हें सलमान खान के साथ काम करते हुए देखा जा सकता है? इस पर शिवन्ना ने कहा- मुझे लगता है कि अगर भगवान और लोग चाहेंगे तो हो सकता है कि एक दिन हम दोनों साथ काम करेंगे। मालूम हो कि सलमान और शिव राजकुमार साल 2023 में एक साथ स्पॉट किया गया था। जब ये दोनों सुपरस्टार वर्ल्ड कप 2023 के लिए स्टार स्पोर्ट्स के एक स्पेशल प्रोग्राम में शामिल हुए थे।