MP TET Syllabus:मध्यप्रदेशमें TET विवाद के बीच लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने परीक्षा का सिलेबस (MP TET Syllabus) जारी कर दिया है। इस पाठ्यक्रम को 30 पेज की नियम पुस्तिका (TET Rule Book) के साथ विमर्श पोर्टल (Vimarsh Portal) पर अपलोड कर दिया गया है। डीपीई कमिश्नर सने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। (MP TET Syllabus 2026)
MP TET परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम की मुख्य बातें (MP TET Syllabus)
ऑफलाइन परीक्षा: पाठ्यक्रम के अनुसार सेवारत शिक्षकों की ऑफलाइन परीक्षा माध्यमिक शिक्षक करवाएगा।
प्रश्न पत्र और समय अवधि:
- पात्रता परीक्षा में 150 अंकों का प्रश्न पत्र होगा।
- परीक्षा की अवधि ढाई घंटे रखी गई है।
- परीक्षा के सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प दिए जाएंगे।
भाषा विषय के प्रश्न (MP TET Syllabus)
हिंदी एवं संस्कृत भाषा:
- एमसीक्यू प्रश्नों की संख्या 8 रहेगी।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
सामान्य अंग्रेजी:
- कुल 5 प्रश्न रखे गए हैं।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
सामान्य ज्ञान और शिक्षा शास्त्र (MP TET Syllabus)
सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाक्रम, तार्किक एवं आंकिक योग्यता:
- कुल 7 प्रश्न दिए जाएंगे।
शिक्षा शास्त्र (Pedagogy):
- कुल 10 प्रश्न रखे गए हैं।
हिंदी भाषा, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, गणित और विज्ञान:
- इन विषयों से कुल 120 प्रश्न होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र (MP TET Syllabus)
- बाल विकास की अवधारणा एवं शिक्षा शास्त्र में 10 प्रश्न होंगे।
- इसमें शामिल विषय:
- विकास और विकास को प्रभावित करने वाले कारक
- बाल विकास के सिद्धांत
- बालक का मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यवहार संबंधी समस्याएं
- वंशानुक्रम और वातावरण का प्रभाव
- समाजीकरण प्रक्रियाएं
- सामाजिक जगत एवं बच्चे
- रचनात्मक और आलोचनात्मक स्वरूप
- प्रगतिशील शिक्षा
गणित विषय का पाठ्यक्रम (MP TET Syllabus)
गणित विषय में निम्न विषय शामिल किए गए हैं:
इतिहास विषय का पाठ्यक्रम (MP TET Syllabus)
इतिहास में शिक्षकों को इन विषयों का अध्ययन करना होगा:
- आदिमानव का विकास
- पाषाण काल
- हड़प्पा सभ्यता
- वैदिक कालीन सभ्यताएं
- जैन एवं बौद्ध धर्म
- मौर्य और गुप्त काल
- विदेशों से भारत के संबंध
- सामाजिक एवं आर्थिक जीवन
- 1857 का स्वतंत्रता संग्राम
हिंदी और संस्कृत विषय
इन विषयों से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे:
- व्याकरण
- गद्यांश
- पद्यांश
- निबंध लेखन
- प्रार्थना पत्र लेखन
33% पूर्णांक और प्राप्तांक के आधार पर हो परीक्षा (MP TET Syllabus)
इस संबंध मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. क्षेत्रवीर सिंह राठौर ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार TET कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले प्राथमिक, माध्यमिक, सहायक एवं उच्च श्रेणी शिक्षकों को देनी है।
पाठ्यक्रम की घटनाएं स्वरूप को देखने के बाद संघ दो सितम्बर को आयुक्त एवं मंत्री की बैठक में पत्र सौंप कर अनुरोध किया है कि परीक्षा के प्रश्न पत्र पढ़ने वाले शिक्षकों के स्तर के ही रखे जाएं। यह परीक्षा चयन नहीं, बल्कि पात्रता परीक्षा है। इसलिए पूर्णाक के आधार पर उत्तीर्ण अंक 33 अथवा 40 प्रतिशत से अधिक न रखे जाएं।
ये खबर भी पढ़ें: Ujjain Bank Employees Strike: उज्जैन में बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, 5 डे वर्किंग को लेकर 28 सितंबर से राष्ट्रव्यापी हड़ताल
लेखक
![]()