Naga Chaitanya Post: शादी के 2 साल बाद शोभिता ने बनाया पति के लिए डिनर, नागा चैतन्य की पोस्ट हुई वायरल

Published on 25 जुल॰ 2026

Naga Chaitanya New Post: साउथ स्टार नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं. नागा चैतन्य ने हाल ही में अपनी शादीशुदा जिंदगी की एक झलक फैंस के साथ शेयर की. उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला उन्हें ताजा बना हुआ डिनर परोस रही थीं. शोभिता के खाना पकाने के बारे में नागा चैतन्य के मजाकिया कैप्शन दिया, जो काफी वायरल हो रहा है. लेकिन इस पोस्ट में जिस चीज ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो है शोभिता का जवाब.

नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला ने साल 2024 में एक दूसरे से शादी की थी. अक्सर दोनों अपने सोशल मीडिया पर क्यूट मूमेंट्स शेयर करते हुए नजर आते हैं. एक्टर की हालिया पोस्ट लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है और उनके लिए काफी खास है. ऐसा इसलिए क्योंकि शोभिता ने पति नागा के लिए खुद अपने हाथों से डिनर तैयार किया है.

नागा चैतन्य की पोस्ट वायरल

नागा चैतन्य ने अपने इंस्टाग्राम पर शोभिता की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो कंफर्टेबल नजर आ रही हैं. ओवरसाइज्ड डस्टी-पिंक टी-शर्ट के साथ में लेपर्ड-प्रिंट पजामा और स्मार्टवॉच पहने नजर आ रहीं शोभिता खाने को टेबल पर सर्व कर रही हैं. इस फोटो को पोस्ट करते हुए नागा चैतन्य ने मजेदार अंदाज में लिखा, “शादी को करीब दो साल बाद आज वाइफ ने मेरे लिए डिनर बनाया. लगता है आज मैंने कुछ तो सही किया है.”

यह भी पढ़ें – 154 करोड़ की नेटवर्थ, 2-2 शादी, आमिर संग बॉलीवुड डेब्यू करके पिट गया था ये साउथ एक्टर

नागा की ये पोस्ट देखते ही शोभिता खुद भी कमेंट सेक्शन में पहुंच गईं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा, “तुम मेरी तारीफ कर रहे हो या ट्रोलिंग?” शोभिता के इस जवाब पर फैंस भी खूब मजे लेते नजर आए. एक यूजर ने लिखा, “दोनों… लेकिन बहुत ही क्यूट तरीके से.” वहीं दूसरे फैन ने कहा कि लगता है शोभिता ने स्टैंडर्ड काफी ऊंचा कर दिया है. कई लोगों ने दोनों की इस हल्की-फुल्की नोकझोंक को बेहद प्यारा बताया.

सना चौधरी

सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More

google button