Nandamuri Balakrishna को लगी चोट, NBK 111 की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, टेंशन में फैंस

Published on 21 जुल॰ 2026

Nandamuri Balakrishna Leg Injury: साउथ के अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण को चोट लग गई है, जिसके बाद फैंस टेंशन में आ गए हैं. फिल्म ‘NBK111’ की शूटिंग के दौरान एक्टर के साथ ये हादसा हुआ और उन्हें चोट लग गई. इस हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया. आइए जानते हैं कि नंदमुरी को कहां चोट लगी है और ताजा क्या अपडेट है?

एक्शन सीक्वेंस शूटिंग के दौरान हादसा

दरअसल, अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण काकीनाडा में अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे. इस दौरान को एक्शन सीन को फिल्माते टाइम जख्मी हो गए हैं. फिल्म ‘NBK111’ के लिए काकीनाडा बंदरगाह क्षेत्र में एक लड़ाई के सीन को शूट करते हुए नंदमुरी के पैर में चोट लग गई.

---विज्ञापन---

डॉक्टरों ने दी सर्जरी कराने की सलाह

इस हादसे के बाद अभिनेता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर का इलाज शुरू किया. गल्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने बालकृष्ण को छोटी-सी सर्जरी कराने की सलाह दी है. उम्मीद की जा रही है कि अभिनेता कुछ हफ्तों के लिए आराम कर सकते हैं. हालांकि, घबराने की बात नहीं है. इस खबर के बाद फैंस टेंशन में आ गए थे, लेकिन अब एक्टर ठीक हैं.

Get well soon Bala Babai. Wishing you a speedy recovery and good health. Looking forward to seeing you roar back in full form…

— Jr NTR (@tarak9999) July 21, 2026

जूनियर एनटीआर ने किया पोस्ट

नंदमुरी बालकृष्ण को चोट लगने की खबर सामने आते ही अभिनेता जूनियर एनटीआर ने एक्स पर पोस्ट किया है. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि बाला बाबाई, जल्द ही ठीक हो जाओ, आपके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं. मैं आपको पूर्ण रूप में वापस दहाड़ते हुए देखने के लिए एक्साइटेड हूं.

---विज्ञापन---

During the filming of an intense action sequence for #NBK111 in Kakinada, Nandamuri Balakrishna Garu sustained a minor muscle tear.

As advised by the medical team, he will undergo a minor surgical procedure to ensure a swift and complete recovery.

His unwavering dedication,…

— Vriddhi Cinemas (@vriddhicinemas) July 21, 2026

फिल्म के मेकर्स ने की पुष्टि

इतना ही नहीं बल्कि फिल्म के निर्माताओं ने भी सोशल मीडिया पर एक बयान के जरिए अभिनेता को चोट लगने की पुष्टि की है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि काकीनाडा में NBK111 के लिए एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान, नंदमुरी बालकृष्ण गारू की मांसपेशियों में मामूली चोट आ गई. मेडिकल टीम की सलाह के अनुसार वो तेजी से ठीक होने के लिए एक छोटी सर्जरी प्रक्रिया से गुजरेंगे.

यह भी पढ़ें- Jennifer Winget ने शेयर की शादी की अनसीन फोटोज, पति पर प्यार लुटाती नजर आईं एक्ट्रेस

---विज्ञापन---