Nissan Recall: कंपनी Nissan ने अमेरिका में अपने 1.68 लाख से अधिक वाहनों को रिकॉल करने का फैसला किया है। हालांकि, इसकी वजह किसी मैकेनिकल खराबी नहीं, बल्कि सर्टिफिकेशन लेबल पर गलत जानकारी छपना है।
Nissan Motor ने अमेरिका में अपने 1,68,149 वाहनों को रिकॉल
- Published: 24 Jul 2026, 08:49 PM IST
- Last Updated: 24 Jul 2026, 08:49 PM IST
Nissan Recall: जापानी वाहन निर्माता Nissan Motor ने अमेरिका में अपने 1,68,149 वाहनों को रिकॉल करने का फैसला किया है। खास बात यह है कि यह रिकॉल किसी मैकेनिकल या तकनीकी खराबी की वजह से नहीं, बल्कि सर्टिफिकेशन लेबल पर गलत जानकारी छपने के कारण किया जा रहा है। अमेरिकी सड़क सुरक्षा एजेंसी National Highway Traffic Safety Administration (NHTSA) के मुताबिक, इस गलती की वजह से वाहन के ओवरलोड होने का जोखिम बढ़ सकता है, जिससे सड़क सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।
क्या है पूरा मामला?
NHTSA के अनुसार, प्रभावित वाहनों पर लगे Certification Label में Gross Axle Weight Rating (GAWR) की जानकारी गलत दर्ज की गई है। GAWR वाहन के प्रत्येक एक्सल पर डाले जा सकने वाले अधिकतम सुरक्षित वजन को दर्शाता है। यदि यह जानकारी गलत हो, तो वाहन को उसकी निर्धारित क्षमता से अधिक लोड किया जा सकता है, जिससे सुरक्षा से जुड़ी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
किन मॉडलों पर पड़ा असर?
यह रिकॉल कुछ चुनिंदा Nissan और Infiniti मॉडलों के लिए जारी किया गया है। प्रभावित वाहनों में Nissan Armada, Infiniti QX56 और Infiniti QX80 शामिल हैं। इन तीनों मॉडलों के कुल 1,68,149 वाहन रिकॉल अभियान के दायरे में आए हैं।
ग्राहकों को क्या सुविधा मिलेगी?
निसान ने प्रभावित ग्राहकों के लिए मुफ्त समाधान उपलब्ध कराया है। कंपनी के अधिकृत डीलरशिप पर वाहनों पर सही सर्टिफिकेशन लेबल बिना किसी शुल्क के लगाया जाएगा। जिन ग्राहकों के लिए यह संभव होगा, उन्हें नया लेबल डाक (Mail) के जरिए भेजा जाएगा, ताकि वे आसानी से पुराने लेबल को बदल सकें।
गलत लेबल क्यों है चिंता की वजह?
Gross Axle Weight Rating (GAWR) वाहन के आगे और पीछे के एक्सल पर डाले जा सकने वाले अधिकतम सुरक्षित वजन की जानकारी देता है। यदि इस लेबल पर गलत आंकड़े दर्ज हों, तो वाहन को उसकी क्षमता से अधिक लोड किया जा सकता है। इससे ब्रेकिंग परफॉर्मेंस, हैंडलिंग और वाहन की स्थिरता प्रभावित हो सकती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कंपनी ने एहतियात के तौर पर यह रिकॉल जारी किया है।
(मंजू कुमारी)