वनप्लस N6x 5G की पहली सेल 4 अगस्त से शुरू हो रही है, जिसमें 7,000mAh बैटरी, 6.8-इंच HD+ डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर जैसे फीचर्स ...और पढ़ें

OnePlus के 7,000mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल कल से, 6.8-इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस ने कुछ वक्त पहले ही अपना नया OnePlus N6 5G फोन लॉन्च किया था जिसके बाद कंपनी ने एक और नया N सीरीज फोन पेश किया जिसे N6x के नाम से लॉन्च किया गया। यह डिवाइस लाइनअप में नए एंट्री-लेवल ऑप्शन के तौर पर आया है और इसमें 7,000mAh की बैटरी देखने को मिल रही है।
डिवाइस में 15W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। इस डिवाइस की कल यानी 4 अगस्त से पहली सेल शुरू होने जा रही है। इस फोन को आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, OnePlus ई-स्टोर और रिटेल पार्टनर के पास दो कलर ऑप्शन और दो वैरिएंट में खरीद सकेंगे। चलिए भारत में OnePlus N6x की कीमत, स्पेसिफिकेशन और अन्य डिटेल्स जानते हैं...
OnePlus N6x की कीमत और ऑफर
कीमत की बात करें तो OnePlus N6x की कीमत 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के लिए ₹18,999 से शुरू होती है। जबकि डिवाइस के 4GB + 128GB वाले टॉप-एंड वैरिएंट की कीमत ₹20,999 है। फोन पर खास बैंक कार्ड ऑफर्स भी मिल रहे हैं जिसका इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को ₹1,500 का डिस्काउंट मिल सकता है।
खरीदार आसान नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी ले सकते हैं। फोन की पहली सेल कल 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगी और यह Amazon और अन्य स्टोर पर बरगंडी रेड और आइस ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
OnePlus N6x के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OnePlus N6x में 6.8-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। इस डिवाइस में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर भी मिल रहा है। साथ ही फोन में 4GB RAM और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल रही है।
फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 13,280 वर्ग mm हीट डिसिपेशन एरिया मिल रहा है जिसकी वजह से वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन भी मिल जाता है। डिवाइस OnePlus के लेटेस्ट Android 16-बेस्ड OxygenOS 16 पर रन करता है। फोन में MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी भी है। डिवाइस 7,000 mAh की बैटरी है जो 15W फास्ट चार्जिंग और 5W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
OnePlus N6x के कैमरा स्पेक्स
कैमरे की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ f/2.2 अपर्चर और 10x डिजिटल जूम वाला सिंगल 13-मेगापिक्सल कैमरा मिल रहा है। इस डिवाइस में 5 MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। डिवाइस से आप 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।