Oppo K15 लॉन्च: 8,000mAh बैटरी, 50MP डुअल कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग से है लैस, जानें कीमत - Haribhoomi

Published on 24 जुल॰ 2026

Oppo K15 चीन में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन में 8,000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 50MP डुअल कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और IP69 रेटिंग मिलती है। जानें कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस।

Oppo K15 Launch

Oppo K15 लॉन्च: 8,000mAh बैटरी, 50MP डुअल कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग से है लैस, जानें कीमत।

  • Published: 24 Jul 2026, 10:21 AM IST
  • Last Updated: 24 Jul 2026, 10:21 AM IST

Oppo ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Oppo K15 लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की Oppo K15 सीरीज का तीसरा मॉडल है, जो पहले से मौजूद Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ के साथ जुड़ गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP डुअल रियर कैमरा है। जानिए इसकी कीमत 

Oppo K15 की कीमत
Oppo K15 की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब ₹33,000) रखी गई है। यह स्मार्टफोन 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी ने इसे Gale Grey और Rapid White कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।

Oppo K15 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स 
Oppo K15 में 6.59-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1256×2760 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। फोन को IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7360 Super ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.5GHz तक जाती है। ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM Mali-G615 GPU दिया गया है। फोन में 12GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

ये भी पढ़े-ः Nokia 123 Shield हुआ लॉन्च: 19 दिन की बैटरी, रग्ड डिजाइन और USB-C पोर्ट से है लैस, जानें कीमत

बेहतर कूलिंग के लिए इसमें एक्टिव कूलिंग फैन और 4950mm² वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे समय तक गेमिंग और हैवी इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Oppo K15 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसमें ऑटोफोकस, डुअल-एक्सिस OIS और 10x डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो 143 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू प्रदान करता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसमें ऑटोफोकस की सुविधा भी है। यह स्मार्टफोन 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

बैटरी और अन्य फीचर्स
Oppo K15 में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C, GPS, NavIC, GLONASS, Galileo, BeiDou और QZSS का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, गायरोस्कोप, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर और कलर टेम्परेचर सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। Oppo K15 का वजन करीब 206 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.31mm है।