OTT पर 15 दिनों से ट्रेंड कर रही है ये रोमांटिक सीरीज, IMDb से मिली है 8.4 रेटिंग; 'मुसाफिर कैफे' को पछाड़ा - the early spring c drama trending on netflix became top rated romantic series

Published on 10 सित॰ 2026

इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लेटेस्ट चाइनीज ड्रामा (C-Drama) ट्रेंड कर रही है। यह 15 दिनों से टॉप 10 की लिस्ट में छाई हुई है।

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है लेटेस्ट सीरीज।

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है लेटेस्ट सीरीज।

HighLights

  1. ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है 24 एपिसोड की सीरीज

  2. ऑफिस रोमांस के इर्द-गिर्द घूमती है सीरीज की कहानी

  3. मुसाफिर कैफे को पछाड़ सीरीज ने टॉप 5 में किया कब्जा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया में सिर्फ कोरियन ड्रामा (K-Drama) ही नहीं, बल्कि चाइनीज ड्रामा (C-Drama) भी खूब पसंद किए जाते हैं। 'वेन आई फ्लाई टूवर्ड्स यू' और 'हिडन लव' (Hidden Love) जैसे सी-ड्रामा को इंडिया में भी खूब पसंद किया गया है।

अब एक और सी-ड्रामा इंडिया में तहलका मचा रहा है। जब से यह ड्रामा ओटीटी पर आया है, तभी से इंडिया में टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाया हुआ है। इस सीरीज ने तो विक्रांत मैसी की हिट सीरीज मुसाफिर कैफे (Musafir Cafe) को भी पछाड़ दिया है।

सी-ड्रामा का ओटीटी पर कब्जा

जिस सी-ड्रामा की हम बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि द अर्ली स्प्रिंग (The Early Spring) है। 24 एपिसोड वाली ये सीरीज 26 अगस्त को ओटीटी पर आई थी। इसके सभी एपिसोड एक साथ नहीं रिलीज किए गए थे। एक-एक करके जारी अपलोड किए जा रहे हैं।

22वें एपिसोड का बेताबी से कर रहे इंतजार

द अर्ली स्प्रिंग नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो रही है। अभी तक ड्रामा के 21 एपिसोड आ चुके हैं और आज यानी 10 सितंबर को 22वां एपिसोड आना था, लेकिन अभी तक नहीं अपलोड किया गया है। एक दिन एपिसोड लेट से अपलोड होने की वजह से दर्शकों के बीच बेताबी और भी बढ़ गई है।

The Early Spring

ओटीटी प्लेटफॉर्म के मुताबिक, द अर्ली स्प्रिंग का 22वां एपिसोड (The Early Spring Episode 22) 10 सितंबर को ही आने वाला है। अब देखना होगा कि लेट नाइट तक एपिसोड आता है या नहीं। वहीं, 23वां एपिसोड 11 सितंबर और 24वां एपिसोड 12 सितंबर को रिलीज किए जाने वाले हैं।

मुसाफिर कैफे को पछाड़कर निकली आगे

द अर्ली स्प्रिंग जब से ओटीटी पर आई है, तभी से ट्रेंड कर रही है। यह नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में पांचवें स्थान पर है, जबकि मुसाफिर कैफे छठे स्थान पर है।

The Early Spring Netflix

क्या है द अर्ली स्प्रिंग की कहानी?

सीरीज की कहानी ऑफिस रोमांस और ब्रेकअप के इर्द-गिर्द घूमती है। एक सीधी-सादी फ्लोरा एक मशहूर कंपनी में अपना करियर शुरू करने आती है और उसे अपने बॉस से प्यार हो जाता है। दोनों के बीच 6 साल का रिश्ता एक बुरे ब्रेकअप के साथ खत्म होता है।