
सूर्या की विश्वनाथ एंड सन्स
Vishwanath and Sons Film Record: साल 2026 सूर्या के करियर के लिहाज से बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. इस साल उनकी जो भी फिल्में रिलीज हुईं सभी ने अच्छा किया और उनकी फ्लॉप हो रही फिल्मों का सिलसिला भी टूटा. उनकी फिल्म विश्वनाथ एंड सन्स ने तो विदेशों में भी बंपर कमाई की और 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखाया. अब विश्वनाथ एंड सन्स फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो ताबड़तोड़ कलेक्शन कर ही लिया है. साथ ही फिल्म ओटीटी पर भी कमाल कर रही है.
फिल्म ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फिल्मों की लिस्ट पर टॉप पर पहुंच गई है. सूर्या की इस फिल्म में रवीना टंडन ने भी अहम भूमिका निभाई है. आइए जानते हैं कि ओटीटी पर फिल्म ने क्या बड़ा कमाल कर के दिखाया है.
विश्वनाथ एंड सन्स ने किया टॉप
विश्वनाथ एंड सन्स फिल्म ने ओटीटी पर थिएटर्स की तरह ही अपना जलवा कायम रखा है. इस फिल्म ने जब शुरुआत की थी तो 7 सितंबर से 13 सितंबर तक इसके 5.5 मिलियन व्यूज थे. नेटफ्लिक्स के चार्ट में ये फिल्म नॉन-इंग्लिश फिल्म की कैटेगरी में तीसरे स्थान पर थी. लेकिन 14 से 20 तारीख तक इस फिल्म की रेटिंग्स में और सुधार हुआ है और इसे 5.8 मिलियन व्यूज मिल गए हैं. इसी के साथ फिल्म नेटफ्लिक्स की नॉन-इंग्लिश कैटेगरी में पहले स्थान पर पहुंच गई है. कुल 2 हफ्तों में इस फिल्म ने 11.3 मिलियन व्यूज के साथ अपना भौकाल कायम रखा है.
ये भी पढ़ें- Scoop 2: नई कास्ट, नई कहानी स्कूप 2 पर हंसल मेहता ने शुरू किया काम, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग
बॉक्स ऑफिस पर विश्वनाथ एंड सन्स ने कितने कमाए?
बॉक्स ऑफिस पर विश्वनाथ एंड सन्स फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन कर के दिखाया था. फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये का था. इसकी तुलना में इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर के दिखाई. इस फिल्म का सिर्फ ओवरसीज कलेक्शन ही 67 करोड़ रुपये का रहा. वहीं फिल्म ने भारत में 140 करोड़ से ज्यादा कमाए. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 209.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया और ये फिल्म अबव एवरेज रही.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.
Read More