जोधपुर में नदियों की-तरह गलियों में उफान-देखें PHOTOS: 3 घंटे की बारिश के बाद लोगों घरों में कैद, दुकानें बंद; जाम में फंसे शहरवासी - Jodhpur News

Published on 24 जुल॰ 2026

जोधपुर में शुक्रवार को महज तीन घंटे की बारिश ने शहर की गलियों और सड़कों को डूबा दिया। शहर के मुख्य चौराहे से लेकर सड़कें पानी में डूबी गईं।

.

इसके अलावा भीतरी शहर के हालात ऐसे रहे कि यहां नदी की तरह बारिश का पानी उफान मारते हुए गलियों में बह निकला। इस दौरान कुछ लोगों ने इस बहाव में निकलने का भी प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला।

कुछ ही घंटों की बारिश में हालात ऐसे बन गए कि जब तक पानी निकल नहीं गया, लोग घरों में कैद रहे। दुकानदार भी बारिश शुरू होते ही दुकान बंद कर घर निकल गए।

मौसम विभाग के अनुसार- शहर में शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक 18.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

पहले देखें शहर में हुई बारिश के ये PHOTO'S

शहर की गलियों में नदी की तरफ उफान पर पानी

ये नजारा शहर के हाथीराम का ओडा इलाके का है। यहां घुटने और कमर तक पानी था। बहाव इतना तेज था कि सड़क पार करना भी मुश्किल हो रहा था।

ये नजारा शहर के हाथीराम का ओडा इलाके का है। यहां घुटने और कमर तक पानी था। बहाव इतना तेज था कि सड़क पार करना भी मुश्किल हो रहा था।

दुकानों तक पहुंचा पानी, लगना पड़ा शटर

भीतरी शहर में पानी इतनी स्पीड में था कि दुकानों तक में पानी घुस गया। इस दौरान कई दुकानदार बारिश शुरू होते ही शटर लगाकर घर चले गए।

भीतरी शहर में पानी इतनी स्पीड में था कि दुकानों तक में पानी घुस गया। इस दौरान कई दुकानदार बारिश शुरू होते ही शटर लगाकर घर चले गए।

तेज बहाव के दौरान जान भी जोखिम में थी। हर बारिश में भीतरी शहर के हालात ऐसे ही होते हैं। जब यहां रहने वाले लोगों को कैद होना पड़ता है।

तेज बहाव के दौरान जान भी जोखिम में थी। हर बारिश में भीतरी शहर के हालात ऐसे ही होते हैं। जब यहां रहने वाले लोगों को कैद होना पड़ता है।

सड़क पार करवाने की कोशिश, बिगड़ा बैलेंस

फोटो शहर के बम्बा मोहल्ले का है। इस दौरान एक व्यक्ति ने सड़क की दूसरी तरफ जाने का प्रयास के लिए युवक से मदद मांगी। युवक उसे सड़क के दूसरी तरफ ले जाने लगा, लेकिन वे संभल नहीं पाए। इस पर दोबारा उन्हें दुकान के आगे बने चबूतरे पर बैठाया।

पानी में घिरे दुकानदार

ये नजारा शहर के त्रिपोलिया बाजार का है। पानी की वजह से दुकानदार बाहर भी नहीं निकल पा रहे थे।

ये नजारा शहर के त्रिपोलिया बाजार का है। पानी की वजह से दुकानदार बाहर भी नहीं निकल पा रहे थे।

जाम में फंसे शहरवासी, रेंगते रहीं गाड़ियां

फोटो भैरूजी चौराहे रोड का है। यहां से चौराहा महज 400 मीटर की दूरी पर है। यहां इतना पानी भर गया था कि गाड़ियों की स्पीड कम हो गई। 400 मीटर की दूरी पार करने में करीब 10 मिनट का समय लग गया।

फोटो भैरूजी चौराहे रोड का है। यहां से चौराहा महज 400 मीटर की दूरी पर है। यहां इतना पानी भर गया था कि गाड़ियों की स्पीड कम हो गई। 400 मीटर की दूरी पार करने में करीब 10 मिनट का समय लग गया।

सड़क पर पानी-पानी, दुकानों में घुसा पानी

फोटो तिंवरी का है। यहां सड़क पर काफी पानी भर गया था। इसके बाद पानी दुकानों तक में भी घुस गया।

फोटो तिंवरी का है। यहां सड़क पर काफी पानी भर गया था। इसके बाद पानी दुकानों तक में भी घुस गया।

बारिश से बचने के लिए दुकान का सहारा

फोटो शहर के त्रिपोलिया का है। यहां बारिश से बचने के लिए महिलाओं को दुकान का सहारा लेना पड़ा।

फोटो शहर के त्रिपोलिया का है। यहां बारिश से बचने के लिए महिलाओं को दुकान का सहारा लेना पड़ा।

खतरनाक पुलिया पर भरा पानी, रास्ता किया बंद

फोटो भैरूजी चौराहे से खतरनाक पुलिया की तरफ जाने वाले रास्ते का है। यहां कमर तक पानी भरा हुआ था। इसके बाद बैरिकेड लगाकर इस रास्ते को बंद कर दिया गया।

फोटो भैरूजी चौराहे से खतरनाक पुलिया की तरफ जाने वाले रास्ते का है। यहां कमर तक पानी भरा हुआ था। इसके बाद बैरिकेड लगाकर इस रास्ते को बंद कर दिया गया।

भीतरी शहर की गलियों में बहता पानी

फोटो भीतरी शहर के नवचौकिया से जून मंडी की तरफ जाने वाले रास्ते का है। यहां पानी इतना स्पीड में था कि लोगों को घरों में कैद होना पड़ा।

फोटो भीतरी शहर के नवचौकिया से जून मंडी की तरफ जाने वाले रास्ते का है। यहां पानी इतना स्पीड में था कि लोगों को घरों में कैद होना पड़ा।

जगह-जगह लगा जाम

तीन घंटे की बारिश में शहर में जाम जैसे हालात हो गए। शहर के पाली रोड, भैरूजी चौराहा, महात्मा गांधी हॉस्पिटल और जालोरी गेट पर इस बारिश से जाम लग गया। तेज बारिश में शहरवासी इस जाम में फंसे रहे।

शहर के अलावा जोधपुर से सटे ग्रामीण इलाकों में भी तेज बारिश का दौर चला। हालात ये रहे कि तिंवरी में हाईवे किनारे बनी दुकानों तक में पानी घुस गया।

अब जानें मौसम से जुड़ी बड़ी अपडेट्स

शहर की भीतरी गलियों में उफान पर बारिश का पानी

शहर की भीतरी गलियों में तीन घंटे लोग घरों में कैद रहे। पानी इतना उफान में था कि पैदल निकल पाना भी मुश्किल हो रहा था। शहर के नवचौकिया, खांडा फलसा, जालोरी गेट पर पानी काफी बहाव में था।

इधर, त्रिपोलिया बाजार में भी घुटनों तक पानी भर गया। खरीददारी के लिए घर से निकली महिलाओं को दुकानों के चबूतरे पर चढ़कर बहाव से बचना पड़ा। इस दौरान बम्बा मोहल्ला में एक बुजुर्ग को उफान में सड़क पार करवाने की कोशिश की, लेकिन वे संभल नहीं पाए। इसी तरह हाथीराम का ओडा में भी पानी का बहाव काफी तेज था। यहां घुटने और कमर तक पानी स्पीड में सड़कों पर बहने लगा।

फोटो जोधपुर शहर का है। बारिश के दौरान शहर से मेहरानगढ़ फोर्ट भी धुंधला नजर आया।

फोटो जोधपुर शहर का है। बारिश के दौरान शहर से मेहरानगढ़ फोर्ट भी धुंधला नजर आया।

जाम में फंसे शहरवासी, ब्रिज पर एक तरफा रास्ता बंद किया

दोपहर में बारिश के बाद से ही शहर में जाम जैसे हालात हो गए। शहर के जालोरी गेट, महात्मा गांधी हॉस्पिटल रोड, भैरूजी चौराहा और पाली रोड पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। वीर दुर्गादास​ ब्रिज के एक तरफा रास्ता (पाली रोड से मेडिकल चौराहे) को बंद करना पड़ा।

इसके अलावा हमेशा की तरह खतरनाक पुलिया पर भी कमर तक पानी भर गया। ऐसे में भैरूजी चौराहे पर बेरिकेड लगाकर इस रास्ते को बंद कर​ दिया गया। इस तरफ जाने वाले व्हीकल्स को दूसरे रास्ते पर डायवर्ट किया गया।

फोटो शहर के झालामंड चौराहे की तरफ जाने वाले रास्ते का है। यहां भी सड़क पर पानी भर गया था।

फोटो शहर के झालामंड चौराहे की तरफ जाने वाले रास्ते का है। यहां भी सड़क पर पानी भर गया था।

जुलाई में अब तक सबसे ज्यादा बारिश, दो दिन अलर्ट

मानसून एंट्री के बाद से शुक्रवार को हुई बारिश सबसे ज्यादा मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार- इस दौरान करीब 18.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई है। इधर, मौसम विभाग ने दो दिन के लिए भी आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

फोटो शहर के भैरूजी चौराहे का है। यहां पानी इतना था कि कई टू व्हीलर भी बंद हो गए।

फोटो शहर के भैरूजी चौराहे का है। यहां पानी इतना था कि कई टू व्हीलर भी बंद हो गए।

यह खबर भी पढ़ें…

तीन घंटे की बारिश में शहर जाम:सड़कों पर नदियों की तरह बहने लगा पानी; भैरूजी-चौराहे से खतरनाक पुलिया वाला रास्ता बंद किया

जोधपुर में शुक्रवार को शहर में जमकर बारिश हुई। दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुआ बारिश का दौर शाम करीब 5:30 बजे तक चला। महज तीन घंटे की बारिश में ही शहर जाम हो गया। भैरूजी चौराहे पर लंंबा जाम लग गया। इसके साथ ही सड़कों पर पानी भर गया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)