PM मोदी को आपत्तिजनक बातें कहने वाली 15 साल की नाबालिग लड़की के खिलाफ दिल्ली पुलिस आगे FIR पर कार्रवाई नहीं करेगी। लड़की पहले माफी मांग चुकी है। जानिए ताजा अपडेट क्या है।
PM Modi Abuse Case Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 साल की नाबालिग लड़की के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने फैसला किया है कि वायरल वीडियो में दिख रही इस नाबालिग के खिलाफ दर्ज FIR पर आगे कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह मामला पिछले महीने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान सामने आया था और सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा।
क्या है पूरा मामला?
पिछले महीने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में छात्र प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान एक नाबालिग लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती दिखाई दी। वीडियो सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने जीरो FIR दर्ज की थी। इसके बाद मामला दिल्ली पुलिस तक पहुंचा।
दिल्ली पुलिस ने क्या फैसला लिया?
ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में नाबालिग लड़की के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया है। यानी दर्ज FIR पर आगे कार्रवाई नहीं बढ़ाई जाएगी। हालांकि, इस मामले में पहले जीरो FIR दर्ज की गई थी, लेकिन अब पुलिस ने नाबालिग की उम्र और पूरे घटनाक्रम को देखते हुए आगे बढ़ने का फैसला नहीं किया।
15 साल की लड़की ने मांगी थी माफी
वीडियो वायरल होने के बाद लड़की ने एक माफी वाला वीडियो जारी किया था। उसने कहा था कि उसकी उम्र सिर्फ 15 साल है और उसने जो कुछ कहा, वह गलत था। उसने माफी मांगते हुए कहा कि यह उसकी पहली और आखिरी गलती है। उसने पूरे देश से माफी मांगी और कहा कि उसे अपने किए पर शर्म है। साथ ही लड़की ने यह भी दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान वह कुछ लोगों के प्रभाव में आ गई थी, जिसकी वजह से उसने ऐसी बातें कहीं।
PM मोदी ने किया था माफ
इस मामले पर सोशल मीडिया में बहस तेज होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि ऐसे भटके हुए बच्चों को अदालतों के चक्कर लगवाने या सजा देने से हालात नहीं बदलेंगे। उन्होंने कहा कि वह उन्हें माफ करते हैं और समाज से भी अपील की कि इन बच्चों को एक और मौका दिया जाए। प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने नरमी बरतने की मांग की थी।
Scroll to load tweet…
लड़की की मां ने भी की थी अपील
लड़की की मां ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भावुक अपील की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनकी बेटी को माफ करके बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने अधिकारियों से FIR वापस लेने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर सख्त नियम होने चाहिए, ताकि वे गलत संगत या बहकावे का शिकार न बनें।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।