शाम की चाय के समय को और भी खास बनाने के लिए अरविंदर कौर ने एक बेहद स्वादिष्ट और आसान स्नैक्स रेसिपी शेयर की है, जो हर बाइट में क्रिस्पी और टेस्टी अनुभव देती है।
Tea Time Snacks Recipes in Hindi: हार्ट शेप कटलेट
सामग्री: 2-3 उबले हुए आलू, 1 प्याज , 1 हरी मिर्च, 1 छोटा शिमला मिर्च, 2 चम्मच चावल का आटा, 4 चम्मच बेसन, 1 चम्मच नमक या स्वाद अनुसार, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर, 2 चम्मच हरा धनिया, 1 कटोरी तेल शैलो फ्राई के लिए।
विधि: उबले हुए आलू को कद्दूकस कर लें। शिमला मिर्च, प्याज और हरी मिर्च को हम बारीक काट कर एक बॉउल में डालेंगे। इसमें बेसन और चावल का आटा और सारे सूखे मसाले डालेंगे और सबको अच्छी तरह से हाथ से मिक्स कर लेंगे। अब थोड़ा-सा पोर्शन ग्रीस किए हुए हाथ में लेकर हम उसे हार्ट की शेप देंगे और टिकिया या कटलेट बनाएंगे। अब हम दो चम्मच कॉर्नफ्लोर और दो चुटकी नमक को पानी में घोलकर इसकी स्लरी बनाएंगे और फिर इन हार्ट शेप कटलेट्स को स्लरी में डीप करके हम इन्हें शैलो फ्राई करेंगे। मीडियम आंच पर और एक तरफ सिकने के बाद हम पलट कर दूसरी तरफ भी सेक लेंगे। अच्छे से क्रिस्पी होने तक और टेस्टी कटलेट को सॉस या हरी चटनी के साथ शाम की गरमा गरम अदरक वाली चाय के साथ सर्व करेंगे।
झटपट मिक्सचर भेलपुरी
/filters:format(webp)/grehlakshmi/media/media_files/2026/07/27/crispy-spicy-indian-bhel-puri-snack-bowl-evening-tea-routine-2026-07-27-17-41-36.webp)
सामग्री: एक बड़ा बोल मिक्सचर यानी (ऑल इन वन नमकीन), एक प्याज , एक टमाटर, एक हरी मिर्च, दो चम्मच हरा धनिया, आधी कटोरी धनिया की चटनी, आधी कटोरी इमली की चटनी, एक नींबू, दो चम्मच टोमेटो सॉस, आधा चम्मच चाट मसाला या स्वाद अनुसार।
विधि: सबसे पहले हम प्याज को बारीक काट लेंगे, टमाटर के बीज निकालने के बाद छोटा-छोटा काटेंगे, हरी मिर्च और हरी धनिया को भी हम अच्छी तरह से धोकर काट लेंगे। अब हम एक बॉउल लेंगे और उसमें सबसे पहले मिक्सचर यानी की नमकीन जिसमें की ऑल इन, जिसमें सब कुछ होता है वह डालेंगे और फिर इसमें हम प्याज टमाटर हरी मिर्च हरा धनिया सब डालेंगे। फिर हरे धनिए की चटनी, इमली की चटनी और टोमेटो सॉस डालकर सबको अच्छी तरह से मिक्स करेंगे। अब इस मिक्सर में हम चाट मसाला और नींबू का रस डालकर सबको अच्छी तरह से मिक्स करेंगे और सर्विंग बाउल में डालेंगे और ऊपर से जीरो साइज नमकीन डालकर सर्व करेंगे। गरमा गरम चाय के साथ स्वादिष्ट मिक्सर भेलपुरी एंजॉय करें।
अब हम आटे को अच्छी तरह से गूंद कर उसकी एक लोई लेंगे और उसको रोटी की तरह बेल लेंगे और फिर इसके बीच में छोटी-सी कटोरी रखने के बाद हम आलू के मसाले को पूरी रोटी पर लगा देंगे और फिर कटोरी हटा लेंगे और फिर इसे कटर की सहायता से या चाकू से इसे आमने सामने से काट लेंगे पिज्जा की तरह और फिर हर लाइन को रोल करेंगे तो यह हमारे रोल्ड समोसा बनकर तैयार है। आप पहले सारे समोसे बना लीजिए और फिर गरम तेल करके धीमी आंच पर इसे क्रिस्पी होने तक तल लें। गरमा गरम चाय के साथ रोल्ड समोसा इंजॉय करें।
टी टाइम फ्लावर मट्टी
/filters:format(webp)/grehlakshmi/media/media_files/2026/07/27/crispy-flower-shaped-mathri-snacks-evening-masala-chai-routine-2026-07-27-17-38-50.webp)
सामग्री: एक कटोरी मैदा, एक कटोरी सूजी, एक कटोरी आटा, आधा कटोरी तेल मोयन के लिए, एक चम्मच नमक या स्वाद अनुसार, एक चम्मच अजवाइन, एक चम्मच कसूरी मेथी, आधा पैकेट तेल तलने के लिए।
विधि: हम एक ही नाप से आटा, सूजी और मैदा लेंगे। अब मिश्रण में नमक, अजवाइन और कसूरी मेथी डालेंगे और फिर मोयन डाल कर सबको अच्छी तरह से मिक्स कर देंगे। हल्के निवाये पानी से इसका आटा लगाएंगे और इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख देंगे। अब एक लोई लेकर हम इसको बेल लेंगे और फिर इसे फॉक्स से गोद देंगे ताकि यह फूले नहीं। फ्लावर शेप वाले कटर से इसकी फ्लावर जैसी मठिया काट लेंगे। इन मठियों को तल लेंगे। गर्म तेल में धीमी आंच पर मठियों को सेक लें। तो आप भी इंजॉय करें ये स्वादिष्ट और खस्ता मठियां गरमा गरम चाय के साथ।
डिलीशियस दही तड़का सैंडविच
/filters:format(webp)/grehlakshmi/media/media_files/2026/07/27/golden-toasted-vegetable-sandwich-chutney-hot-tea-breakfast-routine-2026-07-27-17-43-06.webp)
सामग्री: 1 कटोरी हंग कर्ड, 6 ब्रेड की स्लाइस, 1 छोटा प्याज, एक गाजर, एक शिमला मिर्च, एक टमाटर बीज निकला हुआ, एक हरी मिर्च, एक चम्मच नमक या स्वाद अनुसार, 1/2 चम्मच चिल्ली फ्लेक्स, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, बटर, 1/2 चम्मच पिसी हुई चीनी।
विधि: सबसे पहले सब्जियों को धोकर बारीक काट लें। सभी सब्जियों को हंग कर्ड में मिक्स करें और उसमें नमक, काली मिर्च और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छे से सबको मिक्स कर लें। अब इस मिक्चर को ब्रेड पर लगाएं और फिर उसके ऊपर एक दूसरी ब्रेड रख दें। ब्रेड को पैन में घी या बटर लगाकर सकें। अब दूसरे पैन में राई और करी पत्ते का तड़का तैयार करके दही वाले ब्रेड पर लगा दें। दोनों साइड कुरकुरा होने पर बीच से टाइंगल शेप में काटें और हरी चटनी या टमैटो सॉस के साथ इसे सर्व करें। यह तड़का आप मिक्सचर में भी लगा सकती हैं।
रोल्ड समोसा या आलू क्रोसेंट
/filters:format(webp)/grehlakshmi/media/media_files/2026/07/27/crispy-samosa-roll-snacks-evening-masala-chai-routine-2026-07-27-17-40-22.webp)
सामग्री: एक कप/कटोरी मैदा, आधा चम्मच अजवाइन, एक चम्मच नमक या स्वाद अनुसार, दो चम्मच तेल मोयन के लिए, 2 उबले आलू, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच नमक, एक चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच कसूरी मेथी, एक हरी मिर्च और थोड़ा-सा हरा धनिया, तलने के लिए तेल।
विधि: सबसे पहले एक बॉउल में मैदा,नमक, अजवाइन और तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करेंगे फिर पानी से इसका सेमी टाइट डो लगाकर 10 मिनट के लिए इसको रेस्ट पर रखेंगे। उबले हुए आलू को कद्दूकस कर लेंगे और फिर उसमें सारे मसाले डालेंगे, हरी मिर्च और हरा धनिया भी बारीक काट कर डालेंगे। एक चम्मच तेल डालकर इसे कच्चा भी यूज कर सकते हैं। अब हम आटे को अच्छी तरह से गूंद कर उसकी एक लोई लेंगे और उसको रोटी की तरह बेल लेंगे और फिर इसके बीच में छोटी-सी कटोरी रखने के बाद हम आलू के मसाले को पूरी रोटी पर लगा देंगे और फिर कटोरी हटा लेंगे और फिर इसे कटर की सहायता से या चाकू से इसे आमने-सामने से काट लेंगे पिज्जा की तरह और फिर हर लाइन को रोल करेंगे तो यह हमारे रोल्ड समोसा बनकर तैयार है। आप पहले सारे समोसे बना लीजिए और फिर गरम तेल करके धीमी आंच पर इसे क्रिस्पी होने तक तल लें। गरमा गरम चाय के साथ रोल्ड समोसा इंजॉय करें।
FAQ
Q.
रोल्ड समोसा (Rolled Samosa) को नॉर्मल समोसे से ज्यादा क्रिस्पी कैसे बनाएं?
A.
रोल्ड समोसे को क्रिस्पी बनाने के लिए मैदा गूंदते समय मोयन (तेल) सही मात्रा में डालें और आलू की लेयर बहुत पतली लगाएं। इसे हमेशा धीमी आंच पर सुनहारा होने तक तलें।
Q.
दही तड़का सैंडविच (Dahi Tadka Sandwich) में दही पानी क्यों छोड़ देता है?
A.
सैंडविच के लिए हमेशा सूती कपड़े में छाने हुए गाढ़े 'हंग कर्ड' (Hung Curd) का ही उपयोग करें। अगर नॉर्मल दही इस्तेमाल करेंगे तो ब्रेड गीली हो जाएगी।
Q.
कटलेट को डीप फ्राई करने के बजाय शैलो फ्राई करते समय टूटने से कैसे बचाएं?
A.
कटलेट के मिश्रण में बाइंडिंग के लिए चावल का आटा, कॉर्नफ्लोर या ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं। शैलो फ्राई करने से पहले इसे कॉर्नफ्लोर की पतली स्लरी में डिप करने से कटलेट नहीं टूटते।
Q.
फ्लावर मट्ठी को लंबे समय (1 महीने) तक स्टोर करने का सही तरीका क्या है?
A.
मट्ठी को तलने के बाद पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद इसे किसी एयरटाइट कांच या स्टील के डिब्बे में रखें। नमी से बचाने पर यह १ महीने तक खस्ता बनी रहती है।
Q.
झटपट भेलपुरी बनाते समय नमकीन को सौगी (Soggy) होने से कैसे बचाएं?
A.
चटनियां, नींबू का रस और चाट मसाला हमेशा परोसने से ठीक ५ सेकंड पहले मिलाएं। अगर पहले से मिलाकर रखेंगे तो नमकीन सील जाएगी और क्रिस्प खत्म हो जाएगा।