देश
पेपर लीक विरोध-प्रदर्शन: पुलिस कार्रवाई से जुड़ी याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
- Edited by: अमित कुमार मंडल
- Updated Aug 2, 2026, 03:16 PM IST
शीर्ष अदालत ने 28 जुलाई को राज्यों को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया था। साथ ही कहा था कि 18 वर्ष से कम आयु के जिन प्रदर्शनकारियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, उन्हें रिहा किया जाए।
![]()
जंतर मंतर लाठीचार्ज पर होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
Photo :
PTI
Paper leak protests: नीट प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ हाल में हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कथित ज्यादती से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची एवं न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। अदालत पहले संकेत दे चुकी है कि वह प्रदर्शनकारियों, पेलेट गन से घायल लोगों के आरोपों की जांच और यह पता लगाने के लिए कि पुलिसकर्मियों पर हमला छात्रों ने किया था या असामाजिक तत्वों ने सुप्रीम कोर्ट के किसी पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर सकती है।
18 वर्ष से कम आयु के प्रदर्शनकारियों की रिहाई की मांग
शीर्ष अदालत ने 28 जुलाई को राज्यों को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया था। साथ ही कहा था कि 18 वर्ष से कम आयु के जिन प्रदर्शनकारियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, उन्हें रिहा किया जाए। अदालत ने कहा था कि मामले में निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच आवश्यक है और जिसने भी कानून हाथ में लिया या किसी प्रकार की ज्यादती की, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
बता दें कि 20 जुलाई को जंतर मंतर पर सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया। रैपिड एक्शन फोर्स के जवान प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर कंट्रोल करने के लिए लाठियां भांजते नजर आए थे। इसे लेकर संसद के मॉनसून सत्र में खूब हंगामा मच चुका है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा जिस पर अब सुनवाई होनी है।
राहुल गांधी ने खोला मोर्चा
इसे लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह सरकार और दिल्ली पुलिस को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए 'Gen Z' (युवा पीढ़ी) के दमन का आरोप लगाया है।
हैदराबाद में एफआईआर और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हो रही कार्रवाई के बीच राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला । राहुल गांधी ने कहा, 'पीएम मोदी और अमित शाह, आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते।' उन्होंने आगे लिखा, 'पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ीं। अब आप FIR दर्ज कर रहे हैं और उनके अकाउंट हटा रहे हैं।' उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, 'आप भारत का अतीत हैं। भारत के भविष्य के साथ आप कैसा व्यवहार करते हैं, इसे लेकर सावधान रहें।'
![]()
अमित कुमार मंडलauthor
अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- India
End of Article