पाकिस्तान को हराकर प्वॉइंट्स टेबल में भारत ने लगाई छलांग, जानिए किस नंबर पर पहुंच गई इंडियन रॉयल्स

Published on 3 अग॰ 2026

पाकिस्तान को हराकर प्वॉइंट्स टेबल में भारत ने लगाई छलांग, जानिए किस नंबर पर पहुंच गई इंडियन रॉयल्स

Asian Legends League 2026: एशियन लेजेंड्स लीग 2026 में इंडियन रॉयल्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान पैंथर्स को धूल चटाई. इसी के साथ अंक तालिका में टीम इंडिया पहले स्थान पर पहुंच गई है.

Asian Legends League 2026: एशियन लेजेंड्स लीग 2026 में इंडियन रॉयल्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान पैंथर्स को धूल चटाई. इसी के साथ अंक तालिका में टीम इंडिया पहले स्थान पर पहुंच गई है.

author-image

New Update

Indian Royals secured the top spot in the Asian Legends League points table by defeating Pakistan Panthers

भारत बनाम पाकिस्तान

Asian Legends League 2026: रविवार की रात एशियन लेजेंड्स लीग 2026 का 8वां मुकाबला इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को 2 विकेट से धूल चटा दी. पाकिस्तान को हराने से न केवल भारत को एक और जीत मिली बल्कि इसी के साथ भारतीय टीम ने एशियन लेजेंड्स लीग की अंक तालिका में छलांग मारी है और पाकिस्तान की टीम को भारी नुकसान हुआ है. आइए जानते हैं कि अब भारत अंक तालिका में कौन से नंबर पर पहुंच गया है.

भारत ने रोमांचक मैच में दर्ज की जीत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना सकी. पाकिस्तान की ओर से उनके कप्तान इमरान नजीर ने 29 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. वहीं इबरार अट्टा और तौफीक उमर ने 39-39 रन बनाए.

Relive the biggest moments from Pakistan Panthers vs Indian Royals.

Big hits from Imran Nazir, Taufeeq Umar, Dhawan and Kanwar.

Match-winning spells from Irfan, Ali Rahat and Yasir Shah.

Watch the match highlights and tell us your favourite moment below! pic.twitter.com/DrKvzix3n1

— Asian Legends League (@allt20official) August 2, 2026

पाकिस्तान के दिए 168 रनों के लक्ष्य को इंडियन रॉयल्स की टीम ने 17.4 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. इस तरह टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एक रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराया. इंडियन रॉयल्स के कप्तान नमन ओझा इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. अभिषेक जलोटा ने 19 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली. सरुल कंवर ने 29 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.

वहीं ऑलराउंडर ऋषि धवन ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई. ऋषि धवन ने 33 गेंदों पर 50 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के निकले. वहीं अनुरीत सिंह ने 6 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. वहीं पाकिस्तान के लिए मोहम्मद इरफान, राहत अली और यासिर शाह ने 2-2 विकेट चटकाए.

India defeated Pakistan by 2 wickets in the Asian Legends League. Pakistan posted 167/6, but India chased down the target in 17.4 overs, finishing on 170/8 to seal a thrilling victory in another exciting chapter of this historic rivalry. 🏏 #AsianLegendsLeague#PAKvsIND#INDvPAKpic.twitter.com/NSY7pvMtGt

— Hammad Kurar (@HammadKurar) August 2, 2026

अंक तालिका में किस नंबर पर पहुंची एशियन रॉयल्स टीम?

एशियन लेजेंड्स लीग 2026 की अंक तालिका में भारत को बड़ा फायदा हुआ है. पाकिस्तान को हराने के बाद इंडियन टीम नंबर-1 पर पहुंच गई है. इस इवेंट में भारत ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत दर्ज की है. वहीं, पाकिस्तान की टीम 6 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम सबसे आखिरी 6वें स्थान पर है, क्योंकि अब तक पाकिस्तान की जीत का खाता नहीं खुल पाया है.

🚨 🇵🇰 PAKISTAN 🆚 INDIA 🇮🇳 🚨

Indian Royals defeated Pakistan Panthers by 2 wickets in the Asian Legends League. pic.twitter.com/jzNqebEnwT

— Mian Ahmad (@aHmADmIaN150) August 2, 2026

अगला मैच कब और किसके खिलाफ खेलेगा भारत?

एशियन लीजेंड्स लीग 2026 के इस सीजन में इंडियन रॉयल्स का यह दूसरा मुकाबला था. इंडियन रॉयल्स ने 31 जुलाई को अपने ओपनिंग मैच में बांग्लादेश टाइगर्स को 19 रनों से हराया था और फिर पाकिस्तान को भी धूल चटाई. अब इंडियन रॉयल्स का अगला मुकाबला श्रीलंकन लायंस के साथ खेला जाने वाला है, जो 3 अगस्त को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: भारत ने फिर रविवार को पाकिस्तान को हराया, रोमांचक मैच में ऋषि धवन ने दिलाई जीत

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें