रुहेलखंड विवि में भाषण प्रतियोगिता आयोजित: लवी सिंह ने जीता पहला स्थान, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आयोजन - Bareilly News

Published on 11 अग॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bareilly
  • Bareilly: Lavi Singh Wins Har Ghar Tiranga Speech Competition | MJPRU

रुहेलखंड विवि में भाषण प्रतियोगिता आयोजित:लवी सिंह ने जीता पहला स्थान, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आयोजन

शशांक राठौर | बरेली21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बरेली में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें एमए मनोविज्ञान की छात्रा लवी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का विषय "स्वाधीनता आंदोलन की विरासत और विकसित भारत @2047" था।

विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने भाषणों में स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर अपने विचार व्यक्त किए।

विद्यार्थियों ने इस बात पर जोर दिया कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए स्वतंत्रता आंदोलन से प्राप्त लोकतांत्रिक मूल्यों, एकता और जिम्मेदारी की भावना को भी आगे बढ़ाना आवश्यक है।

प्रतियोगिता में एमए दर्शनशास्त्र की प्रगति मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि एमए इतिहास के अभय सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में सिमरन, अभय सिंह, लवी सिंह, काव्यांश मिश्रा, चांदनी दीक्षित, यशी शर्मा, प्रगति मिश्रा, अंकित पटेल, प्रणव भट्ट, गायत्री यादव, विधि, नैना कश्यप, मनीषा भारती, श्रद्धा शर्मा, भवलीन कौर और निखिल माहेश्वरी सहित कई विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कुलपति प्रो. केपी सिंह ने विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति की सराहना की।

सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पाण्डेय ने बताया कि 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के अलावा निबंध लेखन प्रतियोगिता और सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की जाएगी। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत @2047 से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक करना है।

विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ सभी संबद्ध महाविद्यालयों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुलसचिव महेंद्र कुमार सिंह, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पाण्डेय, डॉ. रीना पंत और कल्चरल क्लब के सदस्यों का सहयोग रहा।

.