मुंबई के कपड़ा व्यापारी की सोनीपत में श्रद्धांजलि सभा आज: तीनों बेटियां नहीं होंगी शामिल; सामाजिक संगठनों ने की थी अपील - Sonipat News

Published on 16 अग॰ 2026

मुंबई के कपड़ा व्यापारी की सोनीपत में श्रद्धांजलि सभा आज:तीनों बेटियां नहीं होंगी शामिल; सामाजिक संगठनों ने की थी अपील

सोनीपत3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
शिवचरण रामरत्न गुप्ता तीन साल से सोनीपत के वृद्ध आश्रम में रह रहे थे।(फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

शिवचरण रामरत्न गुप्ता तीन साल से सोनीपत के वृद्ध आश्रम में रह रहे थे।(फाइल फोटो)

मुंबई में लंबे समय तक बड़े कपड़ा व्यापारी के रूप में पहचान रखने वाले शिवचरण रामरतन गुप्ता की आज सोनीपत में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है। शिवचरण गुप्ता ने अपने जीवन के अंतिम दिन सोनीपत के वृद्धाश्रम में बिताए और 4 अगस्त को वृद्धाश्रम में ही उनका निधन हो गया था।

उनके निधन के बाद उनकी बेटियों को आश्रम प्रबंधन की ओर से सूचना दी गई थी। अंतिम संस्कार के दौरान उनकी बेटी प्रिया ने ऑनलाइन 5100 रुपए भेजकर वीडियो कॉल के माध्यम से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया देखने की बात कही थी।

अब उनके निधन के करीब 12 दिन बाद सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं एकजुट होकर उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर रही हैं। सनातन धर्म मंदिर गीता भवन, सोनीपत में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक होने वाली इस सभा में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

हरिद्वार में गंगा नदी में अस्थियां प्रवाहित करते हुए। इनसेट में शिवचरण राम रतन गुप्ता की फाइल फोटो।

हरिद्वार में गंगा नदी में अस्थियां प्रवाहित करते हुए। इनसेट में शिवचरण राम रतन गुप्ता की फाइल फोटो।

4 अगस्त को वृद्धाश्रम में हुई थी मौत

शिवचरण रामरतन गुप्ता की 4 अगस्त को सोनीपत के वृद्धाश्रम में मौत हो गई थी। आश्रम प्रबंधन ने उनके निधन की जानकारी उनकी बेटियों को दी थी। परिवार की ओर से अंतिम संस्कार में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने के बजाय वीडियो कॉल के जरिए प्रक्रिया देखने की बात कही गई थी।

बेटी ने अंतिम संस्कार के लिए भेजे थे 5100 रुपए

शिवचरण की बेटी प्रिया ने अंतिम संस्कार के लिए ऑनलाइन 5100 रुपए भेजे थे। साथ ही उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया देखने की बात कही थी। इसके बाद सामाजिक संस्थाओं और आश्रम प्रबंधन की ओर से भी बेटियों से सोनीपत पहुंचकर अंतिम समय में अपने पिता के प्रति कर्तव्य निभाने की अपील की गई थी।

आश्रम संचालक ने वीडियो कॉल पर उसकी बेटियों को अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया दिखाई थी।(फाइल फोटो)

आश्रम संचालक ने वीडियो कॉल पर उसकी बेटियों को अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया दिखाई थी।(फाइल फोटो)

12 अगस्त को हरिद्वार में प्रवाहित की अस्थियां

शिवचरण रामरतन गुप्ता के निधन के बाद सामाजिक संस्था के लोगों ने 12 अगस्त को हरिद्वार पहुंचकर उनकी अस्थियां गंगा में प्रवाहित की थीं। इस दौरान अहमदाबाद से शिवचरण के भाई और भतीजा बुधवार को हरिद्वार पहुंचे थे। दोनों ने सोनीपत के वृद्धाश्रम संचालक के साथ मिलकर शिवचरण की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की थी।

वहीं इस दौरान रक्षक सेवा भारत के प्रमुख मनजीत तिहाड़ा ने उनकी बेटियों से सोनीपत आने की अपील की थी। उन्होंने सामाजिक संगठनों की ओर से बेटियों को हर प्रकार की सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया था।

सोनीपत में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है

सोनीपत में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है

बेटियों को सुरक्षा का दिया था भरोसा

मनजीत तिहाड़ा ने कहा था कि बेटियों को सोनीपत आने में किसी तरह का डर या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सामाजिक संगठनों की ओर से उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेने का आश्वासन दिया गया था। उनका कहना था कि पिता के अंतिम समय में बेटियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आना चाहिए।

वृद्धाश्रम संचालक आनंद ने भी की थी अपील

सोनीपत में वृद्धाश्रम चलाने वाले आनंद ने भी शिवचरण की बेटियों से अपील की थी कि वे अंतिम समय में अपने पिता के प्रति अपना कर्तव्य पूरा करें। आनंद ने बताया कि उनकी बेटियों से बातचीत हुई थी और उन्हें 16 अगस्त को सोनीपत आने की बात कही गई थी। उन्होंने बेटियों को सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेने का भरोसा भी दिलाया था।

आज भी सोनीपत नहीं पहुंचेंगी बेटियां

आनंद के अनुसार, तमाम अपील और सुरक्षा का भरोसा दिए जाने के बावजूद शिवचरण रामरतन गुप्ता की बेटियां आज भी सोनीपत नहीं पहुंचेंगी। इसी बीच विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने एकजुट होकर रविवार को सनातन धर्म मंदिर गीता भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का निर्णय लिया है।

सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि होंगे शामिल

आज सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा में सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सभी लोग शिवचरण रामरतन गुप्ता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सभा के माध्यम से सामाजिक संगठनों की ओर से उनके जीवन और अंतिम समय को लेकर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की जाएंगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • हरियाणी छोरे को साउथ सिनेमा में पहला पॉजिटिव रोल: 85 से ज्यादा फिल्मों में विलेन के रोल किए; अब चिरंजीवी संग दिखेंगे; अंडरकवर एजेंट बने

    85 से ज्यादा फिल्मों में विलेन के रोल किए; अब चिरंजीवी संग दिखेंगे; अंडरकवर एजेंट बने|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:40
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत में कारोबारी को कार से कुचलने की कोशिश,VIDEO: ड्राइवर ने तीन बार मारी टक्कर: पहले दिन धमकी के बाद वारदात, दुकान को लेकर विवाद

    ड्राइवर ने तीन बार मारी टक्कर: पहले दिन धमकी के बाद वारदात, दुकान को लेकर विवाद|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में टायर फटने से पलटी कार, आग लगी: सोनीपत के युवक की मौत, बाहर कूदते वक्त सड़क से टकराया सिर

    सोनीपत के युवक की मौत, बाहर कूदते वक्त सड़क से टकराया सिर|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:36
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरिद्वार जाने की बात कहकर निकला व्यक्ति लापता: मोबाइल भी घर पर छोड़ा; सोनीपत में 2 हफ्ते बाद केस दर्ज

    मोबाइल भी घर पर छोड़ा; सोनीपत में 2 हफ्ते बाद केस दर्ज|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर