मेहदी हसन ने ऑस्ट्रेलिया में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जडेजा-अश्विन नहीं कर पाए ऐसा कारनामा

Published on 16 अग॰ 2026

मेहदी हसन ने ऑस्ट्रेलिया में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जडेजा-अश्विन नहीं कर पाए ऐसा कारनामा

Time Published: Sunday, August 16, 2026, 19:00 [IST]

Mehidy Hasan Miraz: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश की 9 विकेट की जीत को लंबे समय तक याद किया जाएगा। इस मुकाबले में टीम के कई खिलाड़ियों ने योगदान दिया, लेकिन मेहदी हसन मिराज ने ऑलराउंड प्रदर्शन से अपनी अलग छाप छोड़ी। बल्ले से उपयोगी रन बनाने के बाद उन्होंने गेंद से ऑस्ट्रेलियाई पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।

बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाकर 228 रन की बड़ी बढ़त हासिल की थी। इसमें मिराज का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे इस ऑलराउंडर ने 154 गेंदों पर 65 रन बनाए। उनकी पारी ने टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की और मैच पर बांग्लादेश की पकड़ मजबूत कर दी।

Mehidy Hasan Miraz

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में मिराज ने गेंद से मोर्चा संभाला। उन्होंने तीसरे दिन स्टीव स्मिथ को अपनी ही गेंद पर आउट करके शुरुआत की। चौथे दिन उनका स्पेल और भी प्रभावी रहा। मिराज ने एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर और पैट कमिंस को आउट किया और ऑस्ट्रेलिया की पारी 284 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।

कमिंस का विकेट गिरते ही मिराज के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बांग्लादेश के दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले ताइजुल इस्लाम WTC में 100 विकेट का आंकड़ा पार कर चुके हैं। मिराज की उपलब्धि इसलिए और खास है क्योंकि वह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में 1000 रन और 100 विकेट दोनों हासिल करने वाले बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 32 मैचों में उनके नाम अब 1,436 रन और 100 विकेट दर्ज हैं।

इससे पहले सिर्फ छह खिलाड़ी टेस्ट चैम्पियनशिप में 1000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा कर पाए थे। इनमें रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, पैट कमिंस, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स और मिशेल स्टार्क शामिल हैं। अब मिराज ने भी इस खास क्लब में अपनी जगह बना ली है।

इन सबके बीच ऑस्ट्रेलिया में जाकर 5 विकेट लेने के मामले में वह दूसरे बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए हैं। भारत से रवींद्र जडेजा, अश्विन, अनिल कुंबले जैसे प्लेयर्स ने भी ऑस्ट्रेलिया ने जाकर 5 विकेट अपने नाम नहीं किए थे। मिराज ने सभी को पीछे छोड़ दिया। यहां तक कि मुरलीधरन ने भी यह काम नहीं किया था।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range