स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Arvind Kejriwal Birthday: स्टालिन ने कहा कि भारत का भविष्य उन्हीं लोगों की ओर से बनाया जाएगा, जो समय से आगे देखने का संकल्प और अपनी आकांक्षाओं को स्थायी बदलाव लाने का दृढ़ संकल्प रखते हैं.
Written By : विजय कुमार बिट्ठल | Updated at : 16 Aug 2026 04:04 PM (IST)

डीएके चीफ के आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल
Source : एक्स @mkstalin
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके पार्टी प्रमुख एम. के. स्टालिन ने दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अरविंद केजरीवाल को अपना प्रिय और करीबी मित्र कहते हुए बधाई दी.
स्टालिन ने केजरीवाल के लिए लिखा बधाई संदेश
डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस संबंध में रविवार (16 अगस्त, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने अरविंद केजरीवाल के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें एमके स्टालिन अरविंद केजरीवाल को सम्मानित करते और हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं.
वहीं, उन्होंने अपने शुभकामना पोस्ट में लिखा, ‘मेरे प्रिय मित्र अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं.’ उन्होंने कहा, ‘भारत का भविष्य उन्हीं लोगों की ओर से बनाया जाएगा, जो समय से आगे देखने का संकल्प और अपनी आकांक्षाओं को स्थायी बदलाव लाने का दृढ़ संकल्प रखते हैं.’
केजरीवाल के विश्वास के साथ आगे बढ़ने की स्टालिन ने की कामना
इसके बाद डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बड़े दृष्टिकोण को साहस, उद्देश्य और देश के लोगों की क्षमता में विश्वास के साथ आगे बढ़ाने की कामना की.
केजरीवाल ने स्टालिन के बधाई पर जताया आभार
डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन की तरफ से जन्मदिन पर मिले बधाई संदेश पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि साझा दृष्टिकोण में आपका भरोसा मेरे लिए बहुत मायने रखता है.
Thank you so much for your warm birthday wishes and inspiring words, Thiru @mkstalin ji. Your belief in our shared vision means a lot to me. https://t.co/szwKTu1vCj
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 16, 2026
पंजाब के सीएम ने भी केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई
इसके अलावा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना बड़ा भाई बताते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. सीएम मान ने X पोस्ट में कहा, ‘मेरे बड़े भाई और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. आपका ईमानदार नजरिए ने देश की राजनीति में बदलाव लाया है और लाखों लोगों को नई उम्मीद दी है. आपके नेतृत्व में आम आदमी पार्टी आम जनता के अधिकारों के लिए मजबूती और दृढ़ता से संघर्ष को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है. वाहेगुरु आपको हमेशा अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु का आशीर्वाद दें.’
यह भी पढ़ेंः सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप

About the author विजय कुमार बिट्ठल
पिछले करीब पांच सालों से भारतीय मीडिया का हिस्सा हैं. अक्टूबर, 2024 से एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं. प्रिंट मीडिया के साथ अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत की है और आज डिजिटल मीडिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर लेखन कार्य कर रहे हैं. साल 2020 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की. क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति, चुनाव और सामाजिक विषयों पर खबरें लिखते रहे हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश है. स्केचिंग, पेटिंग, फिल्में देखना, शायरी-कविताएं लिखना और घूमना बहुत ज्यादा पसंद है.
Read More
Published at : 16 Aug 2026 04:02 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola