तुम ज्यादा कमाती हो... बांग्लादेश पर कहर बरपाने वाले स्टार्क ने क्यों कहा ऐसा? पत्नी एलिसा हीली ने लिया इंटरव्यू

Published on 22 अग॰ 2026

तुम ज्यादा कमाती हो... बांग्लादेश पर कहर बरपाने वाले स्टार्क ने क्यों कहा ऐसा? पत्नी एलिसा हीली ने लिया इंटरव्यू

एलिसा हीली ने लिया मिचेल स्टार्क का इंटरव्यू. (फोटो- GETTY)

Alyssa Healy interviews Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से सनसनी मचा दी. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों के अंदर 5 विकेट चटकाकर मेहमान टीम के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. इस ऐतिहासिक स्पेल के बाद लंच ब्रेक के दौरान मैदान पर एक दिलचस्प और मजेदार पल देखने को मिला, जब ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की पूर्व कप्तान और ब्रॉडकास्टर एलिसा हीली ने अपने पति मिचेल स्टार्क का ऑन-फील्ड इंटरव्यू लिया.

डिनर के बिल और सैलरी पर मजेदार नोकझोंक

इंटरव्यू की शुरुआत ही दोनों के बीच की हल्की-फुल्की और मजेदार बातचीत से हुई. एलिसा हीली ने कहा कि किसने सोचा था कि ये मैच ऐसा रुख ले लेगा? कल रात के डिनर का बिल मैंने भरा था, तो क्या इसका मतलब है कि आज रात की बारी तुम्हारी है? मिचेल स्टार्क ने इस सवाल का मजेदार जवाब दिया और हंसते हुए कहा कि तुम मुझसे ज्यादा पैसे कमा रही हो, है ना? दोनों क्रिकेट सितारों के बीच हुई इस मजेदार नोकझोंक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मजाक के बाद जब एलिसा हीली ने स्टार्क से उनकी शानदार शुरुआत और टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के फैसले पर सवाल पूछा, तो स्टार्क ने अपनी रणनीति का खुलासा किया. एलिसा हीली ने पूछा, ‘सबसे पहले तो इस शुरुआत के लिए बधाई. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, क्या आप दोनों टीमों से यही उम्मीद कर रहे थे? जवाब में मिचेल स्टार्क ने कहा, ‘आपने पहले भी कहा था, आप हममें से कई खिलाड़ियों से ज्यादा खेल चुकी हैं. पिछले हफ्ते डार्विन में हम अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. लेकिन इस पिच पर पहली गेंदबाजी का फायदा उठाना जरूरी था. क्वींसलैंड के साथी खिलाड़ियों का कहना था कि यह पिच काफी हद तक गाबा जैसी उछाल और गति दे रही है. पहले ही सेशन में 6 विकेट निकालना वाकई शानदार रहा और इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती.’

64 रन पर ढेर हुई बांग्लादेश की टीम

पिछले मैच में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाली बांग्लादेशी टीम के लिए इस मुकाबले की पहली बारी बुरे सपने की तरह साबित हुई. बांग्लादेश की टीम 34 ओवर में 64 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस दौरान मिचेल स्टार्क ने कुल 6 विकेट चटकाए. वहीं, पैट कमिंस को 3 सफलता मिलीं. जोश हेजलवुड भी 1 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे.

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button