कौन हैं जुबिन भरूचा? संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी जैसे टैलेंट को तलाशा, अब मुंबई इंडियंस में हुए शामिल

Published on 22 अग॰ 2026

कौन हैं जुबिन भरूचा? संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी जैसे टैलेंट को तलाशा, अब मुंबई इंडियंस में हुए शामिल

मुंबई इंडियंस में आईपीएल 2027 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. इस बीच मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में एक खास शख्स की एंट्री कराई है, जो पहले राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे.

मुंबई इंडियंस में आईपीएल 2027 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. इस बीच मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में एक खास शख्स की एंट्री कराई है, जो पहले राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे.

author-image

New Update

ZUBIN

जुबिन बरुचा Photograph: (X/Mumbai Indians)

Mumbai Indians: आईपीएल 2027 की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं. मुंबई इंडियंस की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. मुंबई इंडियंस ने उस शख्स को अपने साथ जोड़ लिया है, जिसने राजस्थान रॉयल्स के लिए युवा टैलेंट को तलाशा और तो और आज क्रिकेट के मैदान पर तहलका मचा रहे वैभव सूर्यवंशी भी उन्हीं की खोज है... वो दिग्गज कोई और नहीं जुबिन भरूचा हैं... जिन्हें मुंबई इंडियंस ने डायरेक्टर ऑफ परफॉर्मेंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

मुंबई इंडियंस ने जुबिन भरूचा को जोड़ा अपने साथ

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 की तैयारियों के बीच एक बड़ा ऐलान कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी साझा की है कि जुबिन भरूचा अब मुंबई इंडियंस में 'डायरेक्टर ऑफ परफॉर्मेंस' के तौर पर काम करते नजर आएंगे. जुबिन ने राजस्थान रॉयल्स के साथ लंबे वक्त तक काम किया है और अब वह MI के खेमे में शामिल हैं.

पोस्ट में लिखा- जुबिन भरूचा 'डायरेक्टर ऑफ परफॉर्मेंस' के तौर पर मुंबई इंडियंस से जुड़ रहे हैं. वह MI इकोसिस्टम में परफ़ॉर्मेंस से जुड़े सभी क्षेत्रों में मौजूदा मल्टी-डिसिप्लिनरी लीडरशिप ग्रुप के साथ मिलकर काम करेंगे. वह MI के बेहतरीन ढंग से जुड़े हुए इकोसिस्टम में मौजूदा सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बनेंगे और खिलाड़ियों के विकास में शानदार सफलता हासिल करने के लिए मुंबई इंडियंस के नजरिए को और आगे बढ़ाएंगे. ब्लू एंड गोल्ड में आपका स्वागत है, ज़ुबिन!

— Mumbai Indians (@mipaltan) August 22, 2026

कौन हैं जुबिन भरूचा?

जुबिन भरूचा भारतीय क्रिकेट के पूर्व फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर, कोच और टैलेंट डेवलपमेंट विशेषज्ञ हैं. उन्होंने मुंबई के लिए ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर 17 फर्स्ट-क्लास मैच खेले और 1,021 रन बनाए, जिसमें तीन शतक शामिल हैं. क्रिकेट से संन्यास के बाद वह राजस्थान रॉयल्स के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं और टीम के क्रिकेट संचालन व युवा प्रतिभाओं की पहचान में अहम भूमिका निभाते हैं.

भरूचा ने संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों के विकास में भी काम किया है. 2026 में उन्होंने सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की तुलना युवा सचिन तेंदुलकर से की थी और आज वह क्रिकेट के मैदान पर अपने नाम का लोहा मनवा रहे हैं.

मुंबई इंडियंस में हो सकते हैं बड़े बदलाव

आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से ही चर्चा चल रही है कि मुंबई इंडियंस में अगले सीजन से पहले कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर आए दिन रिपोर्ट्स आती हैं कि वह टीम बदल सकते हैं और अगले सीजन में किसी और टीम से खेलते नजर आ सकते हैं. इतना ही नहीं, टीम के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और मुंबई इंडियंस के बीच भी चीजें ठीक नहीं हैं और वह अगले सीजन टीम का साथ छोड़कर जा सकते हैं. हालांकि, इन रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

ये भी पढ़ें: शमी से तिलक तक दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे 10 बड़े क्रिकेटर, जानिए सभी खिलाड़ियों के नाम जो रविवार से मचाएंगे धमाल

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें