पाकिस्तान के साथ हैंडशेक के सवाल पर भारतीय हेड कोच का दोटूक जवाब, कह दी ये बड़ी बात
IND vs PAK: 5 सितंबर को महिला एशिया कप 2026 में होने वाले भारत-पाक मैच से पहले, पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक के सवाल पर भारतीय हेड कोच अमोल मजूमदार ने दोटूक जवाब दिया है.
IND vs PAK: 5 सितंबर को महिला एशिया कप 2026 में होने वाले भारत-पाक मैच से पहले, पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक के सवाल पर भारतीय हेड कोच अमोल मजूमदार ने दोटूक जवाब दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/29/amol-muzumdar-2026-08-29-22-49-55.jpg)
Amol Muzumdar
IND vs PAK: महिला एशिया कप 2026 का आगाज हो चुका है. इस बार महिला एशिया कप यूएई (UAE) की मेजबानी में खेला जा रहा है, जिसके सारे मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे. महिला एशिया कप में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 30 अगस्त को थाइलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी. यह मैच भी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया एशिया कप में अच्छा करना चाहेगी. वहीं इस टूर्नामेंट में 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि भारतीय टीम महिला एशिया कप में पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाएगी या नहीं. इसी बीच टीम इंडिया के ओपनिंग मैच से पहले भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाने के सवाल पर करारा जवाब दिया.
भारत-पाकिस्तान की 5 सितंबर को होगी महिला एशिया कप में भिड़ंत
जब भी ICC और ACC टूर्नामेंट्स होते हैं तो सभी की नजरें सबसे ज्यादा भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच पर होती है. महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच को फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में थाइलैंड के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जो 30 अगस्त को खेली जाएगी. इससे पहले भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उनके खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक को लेकर सवाल पूछा गया.
पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक पर क्या बोले भारतीय हेड कोच?
अमोल मजूमदार ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, "हम मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की कोशिश करते हैं और मैदान के बाहर की चीजों पर हम ध्यान नहीं देते. हम उस विशेष दिन अपना सबसे बेहतरीन क्रिकेट खेलने का प्रयास करते हैं. जब हम वह मैच (भारत-पाकिस्तान) खेलेंगे, तब इस बारे में बात करेंगे. लेकिन इस समय, हमारा पूरा फोकस कल होने वाले मैच पर है."
वहीं भारतीय महिला हेड कोच ने टीम की फॉर्म को लेकर भी कहा कि यह युवाओं की टीम है और इसमें सुधार की काफी गुंजाइश है. हम अच्छा और आक्रामक क्रिकेट खेलने की कोशिश कर रहे हैं. अब हमारा टारगेट अगले 6 महीनों के लिए सही शुरुआत करना है. बता दें कि इस साल टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का प्रदर्शन खराब रहा है. भारतीय टीम ने इस साल अब तक 16 टी20 इंटरनेशल खेले हैं, जिसमें से 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि 7 मैचों में जीत मिली है.
One day to go ⏳#TeamIndia's ACC #WomensAsiaCup 2026 campaign begins tomorrow 🙌 pic.twitter.com/jMDhvST7HE
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 29, 2026
स्पिनर्स एशिया कप में निभा सकते हैं अहम भूमिका
भारतीय हेड कोच ने टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर बात करते हुए कहा कि यहां की पिच और मौसम को देखते हुए स्पिनर्स की भूमिका काफी अहम रहने वाली है. हमारे स्क्वाड में कई स्पिनर्स मौजूद हैं, जिनके पास अलग-अलग स्किल है और हम इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. बता दें कि जेमिमा रोड्रिग्स एशिया कप नहीं खेल रहीं हैं, क्योंकि वह इस वक्त चोट से उभर रही हैं. जेमिमा के बिना टीम इंडिया एशिया कप खेलने उतरेगी, इसे लेकर अमोल मजूमदार ने कहा कि हमें उनकी कमी खलेगी क्योंकि वह हमारी एक अहम खिलाड़ी हैं. अभी जेमिमा बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सीओई (COE) में चोट से उबरने पर पूरा फोकस कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: Explainer: 126 गेंदें... लगातार 21 मेडन ओवर... 0 रन, टेस्ट क्रिकेट का वो 'अजेय' रिकॉर्ड, जब एक भारतीय ने अंग्रेजों को रुलाया!
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें