सचिन तेंदुलकर या एमएस धोनी, कौन है ज्यादा अमीर?

Published on 29 अग॰ 2026

सचिन तेंदुलकर या एमएस धोनी, कौन है ज्यादा अमीर?

सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी में कौन ज्यादा अमीर है? 2026 के मीडिया अनुमानों में सचिन की नेटवर्थ धोनी से आगे बताई गई है, लेकिन यहां जानें आंकड़ों में कितना बड़ा अंतर है?

Written By : संजना कुमारी |  Updated at : 29 Aug 2026 04:18 PM (IST)

Preferred Sources

Sachin Tendulkar or MS Dhoni who is most rich richer know net worth सचिन तेंदुलकर या एमएस धोनी, कौन है ज्यादा अमीर?

एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर

Source : सोशल मीडिया (एक्स)

भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी दो ऐसे नाम हैं, जिनकी लोकप्रियता सिर्फ क्रिकेट के मैदान तक सीमित नहीं है. सचिन ने अपनी बल्लेबाजी से दुनियाभर में अलग पहचान बनाई, जबकि धोनी ने अपनी कप्तानी और शानदार फिनिशिंग से करोड़ों फैंस बनाए. दोनों ने क्रिकेट से शानदार कमाई की, लेकिन रिटायरमेंट के बाद भी इनकी कमाई का सिलसिला रुका नहीं है. अब सवाल यह है कि आखिर सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी में ज्यादा अमीर कौन है? 2026 में सामने आए अलग-अलग मीडिया अनुमानों के मुताबिक, इस मामले में सचिन तेंदुलकर धोनी से आगे दिखाई देते हैं. हालांकि, ये आंकड़े आधिकारिक तौर पर घोषित नेटवर्थ नहीं हैं और अलग-अलग रिपोर्ट्स में इनकी संपत्ति को लेकर अंतर देखने को मिलता है.

सचिन तेंदुलकर की कमाई का जरिया

सचिन तेंदुलकर की कमाई का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है. क्रिकेट के दौरान बनाई गई उनकी मजबूत ब्रांड वैल्यू आज भी कायम है. यही वजह है कि रिटायरमेंट के बाद भी कई कंपनियां उनके साथ जुड़ना पसंद करती हैं. सचिन ने सिर्फ विज्ञापनों तक खुद को सीमित नहीं रखा. उन्होंने अलग-अलग बिजनेस और स्टार्टअप्स में निवेश किया है. इसके अलावा प्रॉपर्टी और दूसरी संपत्तियां भी उनकी कुल दौलत में अहम भूमिका निभाती हैं. क्रिकेट से दूरी बनाने के बावजूद उनका नाम अब भी कमाई का मजबूत जरिया बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- Exclusive: 'हिटलर को दे दिया था जवाब...', बेटे अशोक ध्यानचंद ने सुनाए हॉकी के जादूगर के किस्से

धोनी की कमाई कहां से होती है?

एमएस धोनी भी कमाई के मामले में काफी आगे हैं. आईपीएल उनकी आय के प्रमुख स्रोतों में शामिल है. चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका लंबा जुड़ाव उन्हें क्रिकेट के अलावा एक मजबूत कमर्शियल ब्रांड भी बनाता है. धोनी की कमाई में ब्रांड एंडोर्समेंट का भी बड़ा योगदान है. वह कई अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों से जुड़े रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने टेक्नोलॉजी, स्पोर्ट्स, फिटनेस, फूड और दूसरे कारोबारों से जुड़े बिजनेस में निवेश किया है.

नेटवर्थ में कौन आगे?

उपलब्ध अनुमानों के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर की नेटवर्थ करीब 1,415 करोड़ रुपये बताई जाती है. वहीं एमएस धोनी की अनुमानित संपत्ति करीब 1,060 से 1,200 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है. इस हिसाब से सचिन तेंदुलकर फिलहाल धोनी से आगे नजर आते हैं. हालांकि, दोनों की वास्तविक नेटवर्थ सार्वजनिक रूप से पूरी तरह स्पष्ट नहीं है.

यह भी पढ़ें- इमाम उल हक की चोट पर उठे सवाल, पूर्व चीफ सिलेक्टर ने बताया फेक इंजरी 

About the author संजना कुमारी

संजना कुमारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एबीपी नेटवर्क से की. उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई पूरी की है. खेल और चुनावी राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी विशेष रुचि है. वे समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ कंटेंट क्रिएशन में भी उनकी गहरी दिलचस्पी है. ट्रैवलिंग और वीडियो ब्लॉगिंग उनका पसंदीदा शौक है. नई जगहों, लोगों और अनुभवों को जानना और उन्हें कहानियों के रूप में प्रस्तुत करना उन्हें पसंद है.

Read More

Published at : 29 Aug 2026 04:18 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola