
‘हैवान’ एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
Haiwaan Advance Booking Report: बॉलीवुड के दो मशहूर एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान को सालों बाद पर्दे पर एक साथ देखने का इंतजार अब खत्म होने वाला है. कल यानी 11 सितंबर को प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हैवान’ रिलीज होने जा रही है, जिसमें ये दोनों सितारे स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. इस पिक्चर का ट्रेलर लोगों को पसंद आया था. माना जा रहा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर सकती है, लेकिन एडवांस बुकिंग में ऐसा होता नहीं दिख रहा है.
एडवांस बुकिंग में ‘हैवान’ की रफ्तार बहुत धीमी है. रिलीज होने में बस कुछ घंटे का समय बचा है. और बिना ब्लॉक सीट के ये फिल्म एडवांस बुकिंग से एक करोड़ रुपये का भी कलेक्शन नहीं कर पाई है. सैकनिल्क की मानें तो 10 सितंबर दोपहर 3 बजे तक सिर्फ 17 हजार 416 टिकट बुक हुए हैं. इसके जरिए फिल्म ने 39.69 लाख रुपये की कमाई कर ली है.
ब्लॉक सीट के साथ कितनी कमाई हुई?
अगर ब्लॉक सीट भी शामिल कर लें तो उसके साथ कमाई का आंकड़ा फिलहाल 1.44 करोड़ रुपये है. चूंकि अभी ‘हैवान’ की रिलीज में कुछ घंटे बाकी हैं, ऐसे में बुक हुए टिकट के आंकड़ों में थोड़ी-बहुत बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन फिर भी अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे दो बड़े स्टार्स की फिल्म के लिए 17 हजार टिकट एडवांस में बुक होना बहुत कम है.
ये भी पढ़ें-
34वें दिन बाहुबली 2, पुष्पा 2 और धुरंधर 2 जैसी फिल्मों को किया ढेर, 200 करोड़ के करीब पहुंची कमाई
कालीन भैया के 70mm भौकाल पर 250 करोड़ का दावा, जानिए वायरल बजट का सच
पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है ‘हैवान’?
‘हैवान’ को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि पहले दिन इस फिल्म का कलेक्शन सिंगल डिजिट में ही रहेगा. ऐसा अनुमान लगाया है कि इसे 5-8 करोड़ की ओपनिंग मिल सकती है. हालांकि, अगर रिलीज की सुबह शुरुआती रिव्यू सही आए, फिल्म लोगों को पसंद आई, सोशल मीडिया पर बज़ देखने को मिला, तो कलेक्शन में गेम पलट भी सकता है. बाकी रिलीज के बाद ही देखना होगा कि फिल्म कैसा परफॉर्म करती है.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More