गणपति पूजा के दौरान प्रसाद खाने पर ट्रोल हुईं रेमो डिसूजा की पत्नी, फिर दिया करारा जवाब

Published on 17 सित॰ 2026

गणपति पूजा के दौरान प्रसाद खाने पर ट्रोल हुई थीं रेमो डिसूजा की पत्नी, बोलीं- 'बप्पा सब समझते हैं...'

रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा एक वीडियो को लेकर ट्रोल हो गई हैं. गणपति विसर्जन के दौरान प्रसाद खाते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ, जिस पर यूजर्स ने सवाल उठाए. इसके बाद लिजेल ने ट्रोलर्स को जवाब दिया.

Written By : दीक्षा शर्मा |  Updated at : 17 Sep 2026 08:47 AM (IST)

Preferred Sources

Remo DSouza Wife Lizelle Trolled For Eating Prasad During Ganpati Puja Gives Befitting Reply गणपति पूजा के दौरान प्रसाद खाने पर ट्रोल हुई थीं रेमो डिसूजा की पत्नी, बोलीं- 'बप्पा सब समझते हैं...'

ट्रोलिंग पर लिजेल ने दिया करारा जवाब

Source : manav manglani instagram

बॉलीवुड के पॉपुलर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. अब वो एक बार फिर खबरों में हैं, लेकिन इस बार वजह ट्रोलिंग है. दरअसल, लिजेल का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लिजेल गणपति पूजा के दौरान प्रसाद खाती नजर आ रही हैं. उनका ये अंदाज कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने लिजेल को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

लिजेल डिसूजा ने ऐसा क्या किया?
रेमो और लिजेल ने हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा का स्वागत किया. इसके बाद 16 सितंबर को उन्होंने गणपति बप्पा का विसर्जन किया. इस दौरान दोनों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर विसर्जन की सभी रस्में निभाईं. इसी दौरान लिजेल ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया. हालांकि, लिजेल भी चुप नहीं रहीं और उन्होंने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया.

प्रसाद खाते हुए मांगी मनोकामना
सामने आए वीडियो में लिजेल प्रसाद खाते हुए गणपति बप्पा के कान में अपनी मनोकामना और अगले साल जल्दी आने की प्रार्थना करती नजर आ रही हैं. इस दौरान वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वो कुछ चबा रही हैं. लिजेल का यही अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा. 

'भगवान का मजाक बना रखा है'
एक यूजर ने लिखा, 'गणेश जी बोल रहे हैं, बहन पहले खा ले, मैं यहीं हूं... कहीं भागा नहीं जा रहा.' वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'पहले खा ले बहन तू.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जूठे हाथ... भगवान का मजाक बना रखा है.' एक और यूजर ने लिखा, 'तमीज नहीं है. पहले ठीक से खा लेतीं, तब मांगतीं. बप्पा भाग नहीं रहे हैं.' 

गणपति पूजा के दौरान प्रसाद खाने पर ट्रोल हुई थीं रेमो डिसूजा की पत्नी, बोलीं- 'बप्पा सब समझते हैं...

'बप्पा सब समझते हैं...'
जब ट्रोलिंग ज्यादा होने लगी तो लिजेल को भी जवाब देना पड़ा. उन्होंने इसी वीडियो के कमेंट बॉक्स में लिखा, 'बप्पा सब समझते हैं. वैसे भी ये मुझे दिया गया नारियल प्रसाद था. अगर मैंने इसे नहीं खाया होता, तो लोग कहते कि देखो, ये बप्पा का कितना अनादर कर रही है. इसलिए शांत रहिए.'  

गणपति पूजा के दौरान प्रसाद खाने पर ट्रोल हुई थीं रेमो डिसूजा की पत्नी, बोलीं- 'बप्पा सब समझते हैं...

कौन हैं लिजेल डिसूजा?
लिजेल डिसूजा बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा की पत्नी हैं. वो एक फिल्म प्रोड्यूसर और कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर भी काम करती हैं. 2013 में अपने प्रोडक्शन करियर की शुरुआत की. लिजेल ने साल 1998 में रेमो से शादी की थी. इस कपल के दो बेटे ध्रुव और गेब्रियल हैं.

ये भी पढ़ें:-अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है कमाई

और पढ़ें

दीक्षा शर्मा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वो ज़ी मीडिया और न्यूजबाइट्स हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. दीक्षा शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है.

Read More

Published at : 17 Sep 2026 08:47 AM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola