रणबीर कपूर की रामायण के सेट पर अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने टाली अनहोनी, वीडियो आया सामने
Ranbir Kapoor Ramayana Set Fire: रणबीर कपूर की मोस्ट अेवेटेड फिल्म रामायण के सेट पर आग लग गई. हालांकि, यह हादसा ज्यादा बड़ा नहीं था, फायर ब्रिगेट की टीम ने दुर्घटना पर तुरंत काबू पा लिया. इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी.
Ranbir Kapoor Ramayana Set Fire: रणबीर कपूर की मोस्ट अेवेटेड फिल्म रामायण के सेट पर आग लग गई. हालांकि, यह हादसा ज्यादा बड़ा नहीं था, फायर ब्रिगेट की टीम ने दुर्घटना पर तुरंत काबू पा लिया. इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/05/ramayana-set-fire-2026-10-05-20-06-15.png)
Ranbir Kapoor Ramayana Set Fire: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) के सेट पर आज एक हादसा हो गाया. जानकारी के मुताबिक, फिल्म के सेट पर आग लग गई. जिसके बाद फायर ब्रिगेट की टीम ने तुरंत हादसे पर काबू पा लिया. बताया जा रहा है कि यह घटना ज्यादा बड़ी नहीं थी और इसमें किसी भी तरह की जनहानि और चोट की खबर नहीं है. फिल्म का क्रू और सेट मौजूद सभी लोग एक सुरक्षित हैं. इस घटना की जानकारी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी दी. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कैसे लगी रामायण के सेट पर आग
दरअसल, रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के सेट पर आग लगने की पुष्टि FWICE के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने की. इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो इस वीडियो में रामायण के मैन सेट पर आग नहीं लगी बल्कि फिल्म की शूटिंग वाली जगह के बाहर एक टेंट लगा था, जिसमें मामलू सी आग लग गई थी. फायर ब्रिगेट की टीम ने आग पर काबू पा लिया. जिससे आग ज्यादा फैल नहीं सकी. वहीं, FWICE के प्रेसिडेंट ने बताया कि कुछ दिन पहले भी पास के एक सेट पर आग लगी थी. जिसके बाद उन्होंने मेकर्स से सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखने के लिए कहा था. इसके साथ ही उन्होंने अच्छी बात ये रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई और नुकसान भी ज्यादा नहीं हुआ. लेकिन अचानक यह छोटी सी घटना हो गई. जिसके बाद टीम से आगे से ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी है.
टेंट में लगी थी आग
जानकारी के मुताबिक, रामायण के सेट के पास ही टीवी शो हसल और पति पत्नी और पंगा की शूटिंग भी फिल्म सिटी में हो रही है, इनके सेट काफी करीब हैं. FWICE प्रमुख ने जानकारी दी. टेंट में लगी आग स्टूडियो के अंदर तक नहीं पहुंची. शुरुआत में कुछ देर के लिए सेट पर अफरा-तफरी मची थी लेकिन हालात संभलने के बाद फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर दी गई . वहीं, सोशल मीडिया पर सामने आए. वीडियो में शुरुआत में आग काफी भयंकर नजर आती है लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम बिना सोचो समझे तुरंत आग को बूझा देती है.
BREAKING 🚨🚨🚨
Watch...
Massive fire at #RanbirKapoor and #Yash starrer #Ramayana set at Mumbai's Film City ⚠️
A Level-I fire broke out at a temporary set in Mumbai’s Film City, where Ranbir Kapoor and Sai Pallavi’s Ramayana is being shot. The blaze also reportedly affected… pic.twitter.com/ojWkAUuARh
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) October 5, 2026
सुबह ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ था रामायण का ट्रेलर
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायण' का मच अवेटेड ट्रेलर 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4:15 बजे रिलीज किया गया था. जब इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था तब इसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी थी. हालांकि, फिल्म को लेकर अभी उतना ही क्रेज बना हुआ है. वहीं पब्लिक के लिए ट्रेलर रिलीज करने से पहले इसकी झलक भारतमंडप में कुछ चुनिंदा कलाकारों को दिखाई गई थी. उस समय सभी इसकी तारीफ करते नजर आए. हर कोई रामायण की कास्ट का फैन नजर आया था.
अगले महीने रिलीज होने वाली है रामायण
वहीं, रामायण की रिलीज की बात करे तो ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होने होगी है. इसका पहला पार्ट इस साल 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा और दूसरे पार्ट अगले साल यानी 2027 में दिवाली के मौके पर देखने को मिलेगा. इसके साथ ही फिल्म की कास्ट की बात करे तो ये बेहद लंबी है. इसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) साई पल्लवी (Sai Pallavi), रवि दुबे (Ravi Dubey), सनी देओल (Sunny Deol), यश (Yash), लारा दत्ता (Lara Dutta), काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal), रकुल प्रीत सिंह (Rakulpreet Singh), विजय सेतुपति, जैसे कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने फिर लगाई फटकार, कहा- 'आपकी सही जगह जेल है...', दिया सिर्फ 24 घंटे का अल्टीमेटम
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें