'लाइफस्टाइल बदलेगी, सोच बदलेगी, फिर पता चलेगा...', कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान, विनोद कांबली का दिया उदारण

Published on 8 अक्टू॰ 2026

'लाइफस्टाइल बदलेगी, सोच बदलेगी, फिर पता चलेगा...', कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान, विनोद कांबली का दिया उदारण

Kapil Dev On Vaibhav Sooryavanshi: पूर्व भारतीय दिग्गज कपिल देव ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बिनोद कांबली का जिक्र किया है.

Kapil Dev On Vaibhav Sooryavanshi: पूर्व भारतीय दिग्गज कपिल देव ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बिनोद कांबली का जिक्र किया है.

author-image

New Update

Kapil Dev On Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी Photograph: (AFP)

Kapil Dev On Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने जब से क्रिकेट के मैदान पर कदम रखा है, तब से उनका नाम चर्चा में बना ही रहता है. कभी उनका खेल इसकी वजह होती है, तो कभी दिग्गजों के बयान. इसी कड़ी में अब पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान कपिल देव ने भी वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान दिया है. कपिल देव का कहना है कि अभी वैभव के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि वह अभी सिर्फ 15 साल के ही हैं. इतना ही नहीं उन्होंने विनोद कांबली का जिक्र भी किया.

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले कपिल देव?

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप विनर कैप्टन कपिल देव का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी के बारे में अभी बात करने का कोई मतलब नहीं बनता है. चूंकि, अभी उनकी उम्र काफी कम है. जब वह बड़े होंगे, तब मालूम चलेगा कि वह कैसे दिखेंगे.

कपिल देव ने कहा, "उसके बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. क्या उसमें काबिलियत है? हां. लेकिन क्रिकेट में ऐसे कई खिलाड़ी आए हैं जिनमें बहुत काबिलियत थी, लेकिन फिर वे गायब हो गए. विनोद कांबली को ही देख लीजिए. हम उसके बारे में क्या कहेंगे? वैभव 15 साल का है. उसे तीन साल और दीजिए, फिर हम बात करेंगे. जब उसकी लाइफस्टाइल बदलेगी, तो उसकी सोच भी बदलेगी. तब हमें पता चलेगा कि अगले दो सालों के बाद वह कैसा दिखेगा. यह उसके प्रदर्शन को देखने से ज्यादा जरूरी है."

🚨So many have faded out - Kapil Dev cautioned Vaibhav Sooryavanshi with Vinod Kambli example🤯

Kapil Dev said :🗣️

"Its too early to say anything about him. Does he have the ability? Yes. But there have been so many in cricket who came with so much ability, then faded out. Look… pic.twitter.com/GTLJtMKX85

— Akshat (@Cricketmythos) October 8, 2026

पिछली बार कब एक्शन में दिखे थे वैभव सूर्यवंशी?

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पिछला मुकाबला एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. जहां, उन्होंने वैभव ने 9 गेंदों में 15 रन की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 2 छक्के लगाए थे. बताते चलें, वैभव ने छोटी सी उम्र में कई बड़े कारनामे किए हैं. उन्होंने एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ गोल्ड मेडल जीता और इसी के साथ वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. 

वैभव ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया. जहां, इंग्लैंड दौरे पर भले ही वह कुछ खास न कर सकें हो, लेकिन फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता. इसके बाद तो वैभव ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है. जब-जब उन्हें मौका मिलता है, वह अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर देते हैं.

वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर ही पड़ेगा बैठना

वेस्टइंडीज के साथ खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच की प्लेइंग-11 में भारत की प्लेइंग-11 में खेलने का मौका मिलना मुश्किल है. भारत के पास अभिषेक शर्मा के रूप में दाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं टीम में दाएं हाथ सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन भी मौजूद हैं, जो लागातार भले ही बल्ले के साथ निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन कभी भी उनके बल्ले से बड़ी पारी आ सकती है. वो मुश्किल परिस्थितियों में बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं. 

हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि, वो उस खिलाड़ी को ज्यादा मौका देना चाहते हैं, जो टीम में पहले से है. नए खिलाड़ियों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना होगा. ऐसे में संजू टीम में पहले से हैं और वैभव नए खिलाड़ी हैं, तो उन्होंने अपने प्लेइंग-11 में शामिल होने का इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें: आज से 14 दिन बाद शुरू होगा भारत का न्यूजीलैंड दौरा, 45 दिनों तक चलेगी जंग, नोट कर लें पूरा शेड्यूल