काम टालने की आदत टेंशन के साथ ही स्टूडेंट्स का एकेडमिक प्रदर्शन खराब कर रही:स्टडी

Published on 13 अक्टू॰ 2026

काम टालने की आदत टेंशन के साथ ही स्टूडेंट्स का एकेडमिक प्रदर्शन खराब कर रही:स्टडी

स्टूडेंट्स की काम टालने की आदत

स्टूडेंट्स के लिए उनकी काम टालने (Procrastination) की आदत ही आफत बन रही है. काम टालने की आदत स्टूडेंट्स के लिए तनाव का कारण तो बनती ही है. साथ ही काम टालने की आदत से स्टूडेंट्स का एकेडमिक प्रदर्शन भी खराब होता है. अमेरिका के 97 हायर एजुकेशन संस्थानों में हुई एक स्टडी में ये निष्कर्ष सामने आए हैं. ये स्टडी PLOS One रिसर्च जनरल में पिछले दिनों प्रकाशित हुई है.

आइए, विस्तार से इस स्टडी के बारे में जानते हैं. जानते हैं कि कितने स्टूडेंट्स पर ये स्टडी की गई है और इसके नतीजे क्या आए हैं. जानेंगे कि स्टडी में स्टूडेंट्स की काम टालने की आदत को कैसे रेखांकित किया गया है.

65959 स्टूडेंट्स पर हुई स्टडी, अंडरग्रेजुएट्स स्टूडेंट्स में ज्यादा समस्या

अमेरिका के 97 हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट के 65,950 स्टूडेंट्स की काम टालने की आदत पर एक स्टडी की गई थी, जिसका नतीजे PLOS One रिसर्च जनरल में प्रकाशित किए गए हैं. स्टडी में सामने आया है कि 72.3% स्टूडेंट्स काम टालने (Procrastination) की समस्या से जूझते हैं. स्टडी में इसे खराब एकेडमिक परफॉर्मेंस से सबसे ज़्यादा जुड़ी समस्या बताया गया है. स्टडी के मुताबिक अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स में यह समस्या ग्रेजुएट और प्रोफेशनल छात्रों की तुलना में ज़्यादा देखी गई.

अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स में से 74.8% ने काम टालने की आदत (procrastination) की बात कही, जबकि ग्रेजुएट और प्रोफेशनल छात्रों में यह आंकड़ा 66.2% था.

काम टालने वाली आदत की 35 समस्याओं से की गई तुलना

स्टडी के तहत स्टूडेंट्स की काम टालने की आदत की तुलना जीवन और सेहत से जुड़ी 35 अन्य समस्याओं से की गई. इसमें आर्थिक समस्याएं, एंग्जायटी, डिप्रेशन, ADHD और नींद की समस्याएं शामिल थीं. सभी समस्याओं में काम टालने की आदत बड़ी समस्या के रूप में रेखांकित हुई है. स्टडी के मुताबिक असाइनमेंट अधूरा होने पर डेडलाइन पास आने पर स्टूडेंट्स लैपटॉप खोलते हुए, फोन चेक करते हैं और पांच मिनट में शुरू करने का वादा करते हैं, और इसी तरह एक घंटा बीत जाता है.

तनाव और एकेडमिक प्रदर्शन खराब कर रही ये आदत

स्टडी के मुताबिक स्टूडेंट्स के लिए काम टालने की आदत नुकसानदायक साबित हो रही है. स्टडी के अनुसार 72.3% स्टूडेंट्स ने बताया कि पिछले 12 महीनों में उन्होंने काम टालने की समस्या का अनुभव किया, जो यह तनाव (स्ट्रेस) के लगभग बराबर है, जिसकी शिकायत 73.8% छात्रों ने की थी.

वहीं 45.4% ने माना है कि काम टालने की आदत से उनके एकेडमिक परफॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ा. मसलन स्टूडेंट्स ने काम टालने की समस्या का अनुभव किया, उनमें यह आंकड़ा बढ़कर 62.7% हो गया.

काम टालना क्यों नुकसानदेह हो सकता है

स्टडी के नतीजे स्टूडेंट्स से पूछे गए सवालों के जवाब पर आधारित हैं, जो ये रेखांकित नहीं करते हैं कि काम टालने की आदत ही समस्या की सीधी वजह है, लेकिन ये रूटीन की और इशारा करती है, जिसमेंअसाइनमेंट में देरी करने से तनाव बढ़ना, नींद में खलल पड़ना शामिल है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button