जोधपुर में कल 50 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती: सुबह 7 बजे से बंद हो जाएगी सप्लाई; जानें कौनसे इलाके होंगे प्रभावित - Jodhpur News

Published on 13 अक्टू॰ 2026

जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के मेंटेनेंस को लेकर बुधवार को चार घंटे बिजली बंद रहेगी। इस दौरान सुबह 8 बजे से बिजली कटौती शुरू हो जाएगी।

.

इस दौरान शहर के अलग-अगल फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली कटौती रहेगी।

33/11 केवी मोटर मर्चेंट सब स्टेशन के 11 केवी आजाद हिंद फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई

सुबह 7 से 11 बजे: 11 केवी फीडर से जुड़े जेडीए ऑफिस, पोस्ट ऑ​फिस, पोकरण हाउस, दिलीप सिंह कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, एयू बैंक, जूडियो, शिव सुंदर अपार्टमेंट और रेलवे हॉस्पिटल के आस-पास से जुड़े क्षेत्र।

सुबह 7:30 से 10:30 बजे: इंद्रा कॉलोनी, सांसी कॉलोनी, पांच बत्ती कॉलोनी समेत आस-पास के पूरे इलाके में।

सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक: दुर्गाबाड़ी, डी रोड, बावर्ची फास्ट फूड रेस्टोरेंट के आस-पास, आजाद हिंद कॉलोज, क्राइस्ट चर्च बी रोड, कुम्हारों का बास, बद्री पान गली बी रोड, 1st सी रोड और 1st बी रोड समेत आस-पास के इलाकों में बिजली नहीं आएगी।

सुबह 8 से 11 बजे: राजमाता स्कूल, हरिजन बस्ती, राईकाबाग सर्किल, ओल्ड पुलिस लाइन, अक्षय होटल, बच्चन निवास होटल और ब्रंड लाइन रेल्वे क्वार्टर

सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक: शिक्षक नगर, अमर नगर, पंचवटी कॉलोनी, रिद्धी सिद्धी नगर, जानकी विहार, तपस्वी नगर, रामेश्वर नगर, सीताराम नगर, जाखड़ विहार, नवोड़ा बेरा, हनुमान सागर, बासनी, तखोलिया, महादेव नगर, गोदारा नगर और डोल स्कूल के आस-पास इलाके में बंद रहेगी बिजली।

सुबह 8:30 से 11:30 बजे: केएनएन चेस्ट हॉस्पिटल जीएसएस के 11 केवी अपना पार्क फिडर से जुड़े हैदर जिम, अंजुमन पार्क, अपना पार्क, चीरघर मस्जिद के साथ 11 केवी ज्योति नगर से राजीव गांधी, अशोक नगर, ज्योति नगर और 11 केवी एनपीएच फीडर से पाल लिंक रोड, जय अंबा कॉलोनी,शांति प्रिय नगर, मरूधर नगर और चोपासनी रोड के आस-पास का इलाका।

सुबह 8 से दोपहर 12:30 बजे तक: 33 केवी तलिवाडीया सब स्टेशन से जुड़े लेहरिया, चोखा, गर्वमेंट नर्सरी फीडर से बॉम्बे योजना, रामराज्य नगर, लेहरिया रिसोर्ट के आस-पास का क्षेत्र, अरिहंत आगिमा, मां वैष्णव नगर, पत्रकार कॉलोनी, मौलाना अब्दुल कलाम नगर, शांति निकेतन, गंगाना रोड, महादेव, नगर, सुरभि विहहा, ठेकरी नगर, चोखा गांव औ नयापुरा से संबंधित पूरे इलाके की बिजली बंद रहेगी।