शादी की तीसरी रात पति ने बेड से फेंका नीचे, ससुराल में बुरी तरह टॉर्चर हुई पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर, सुनाई आपबीती

Published on 22 जुल॰ 2026

शादी की तीसरी रात पति ने बेड से फेंका नीचे, ससुराल में बुरी तरह टॉर्चर हुई पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर, सुनाई आपबीती

Pakistani Influencer: फेमस पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर नबीहा अली खान ने खुलासा किया है कि उनका पति उन्हें टॉर्चर करता था. चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा.

Pakistani Influencer: फेमस पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर नबीहा अली खान ने खुलासा किया है कि उनका पति उन्हें टॉर्चर करता था. चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा.

author-image

New Update

Dr Nabiha Ali Khan

Dr Nabiha Ali Khan Photograph: (Dr Nabiha Ali Khan (Instagram))

Pakistani Influencer: सोशल मीडिया पर अपनी लाइफस्टाइल और मनोवैज्ञानिक के लिए फेमस पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर और रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉ. नबीहा अली खान (Nabiha Ali Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं.  हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए. नबीहा ने बताया कि शादी के बाद उन्हें पति ने टॉर्चर किया. उन्होंने दावा किया कि उनके पति ने शादी के 3 दिन बाद ही उन्हें मारना शुरू कर दिया था. अब पहली बार उन्होंने खुलकर अपनी आपबीती दुनिया के सामने रखी है. 

दूसरी शादी में सहा दर्द

पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर नबीहा अली खान के पहले पति का कई साल पहले निधन हो गया था. पहली शादी से उनका एक बेटा है. लेकिन पिछले साल अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए उन्होंने नवंबर 2025 में अपने दोस्त हारिस खोखर से दूसरी शादी की थी. लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये शादी उनकी जिंदगी में एक तूफान लेकर आएंगी. हाल ही में, MYK News Tv संग बातचीत में नबीहा अली खान ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा- 'मैंने शादी के पहले दिन से ही घर बसाने की कोशिश की. बहुत सी चीजों को बर्दाश्त भी किया. लेकिन शादी के तीसरी दिन से ही हमारी लड़ाई शुरू हो गई थी.'

पति ने बेज से फेंका नीजे

नबीहा ने बताया कि शादी की तीसरी रात ही उनके पति के फोन पर किसी लड़की का कॉल आया, जिसे लेकर उनकी पति से खूब लड़ाई हुई. फिर जब नबीहा ने उनसे सवाल करने शुरू किए तो वो उन्हें मारने लगा. नबीहा अली खान ने कहा- ' उसने मुझे जानवरों की तरह मारना शुरू कर दिया. मारते-मारते मुझे बेड से नीचे गिरा दिया, वो मुझे छोड़ ही नहीं रहा था. बाल पकड़-पकड़कर मुझे दीवारों में मार रहा था. मैं पूरी रात रोती रही, तड़पती रही, लेकिन उसने माफी नहीं मांगी.' नबीहा ने आगे कहा कि- 'उसने मुझे इतना मारा की मेरी  बॉडी पर निशान पड़ गए थे.'

ये भी पढ़ें- 'कोई तुम्हें देखने के लिए पैसे क्यों देगा?', 12वी फेल डायरेक्टर ने विक्रांत मैसी से कही थी ये बात, एक्टर बोले- 'आज भी नहीं भूला'

जान से मारने की भी मिली धमकी

नबीहा ने दावा किया कि उनके पति ने उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी थी. पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर ने कहा- 'शादी के तीसरे दिन ही  वो मुझे घर से निकालने लगा था और तीन महीने बाद ससुराल वाले मुझे घर से निकलने पर मजबूर करते थे.' नबीहा ने ये भी दावा किया कि उनके पति हारिस ने उनसे फेम और पैसों के लिए शादी की थी. उन्होंने ये भी कहा कि उनके पति के कई महिलाओं संग अफेयर हैं और सास-ससुर इस बारे में पहले से जानते थे. नबीहा ने पति को लेकर आगे कहा- 'वो आस्तीन का सांप  है, मेरा सबसे बड़ा दुश्मन है. वो सड़कों पर  मुझे बेइज्जत करता था.' वहीं, अब वो अपने दूसरी पति से तलाक लेने वाली हैं.


कौन हैं डॉ. नबीहा अली खान?

डॉ. नबीहा अली खान पाकिस्तान की जानी-मानी मनोवैज्ञानिक, रिलेशनशिप एक्सपर्ट और मीडिया पर्सनैलिटी हैं. वो मानसिक स्वास्थ्य, वैवाहिक संबंधों और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट जैसे मुद्दों पर काउंसलिंग और जागरूकता फैलाने के लिए जानी जाती हैं, सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फॉलोइंग है, जहां वह रिश्तों और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं और लोगों को मोटिवेट करती हैं. वहीं, फिलहाल वो अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं.

ये भी पढ़ें- Explainer: कभी सोचा है आखिर फिल्मों में कैसे शूट होता है डबल रोल? यहां जान लीजिए इसकी फुल डिटेल्स

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें