शिवांगी जोशी से बहन जैसा प्यार करते हैं हर्षद चोपड़ा? एक्ट्रेस की शादी को लेकर जताई चिंता, इमेज खराब होने पर कही ये बात

Published on 23 जुल॰ 2026

शिवांगी जोशी से बहन जैसा प्यार करते हैं हर्षद चोपड़ा? एक्ट्रेस की शादी को लेकर जताई चिंता, इमेज खराब होने पर कही ये बात

Harshad Chopda-Shivangi Joshi: हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी संग नाम जुड़ने पर चिंता जताई है. उन्होंने एक्ट्रेस की शादी और इमेज खराब होने पर क्या कुछ कहा, चलिए जानते हैं.

Harshad Chopda-Shivangi Joshi: हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी संग नाम जुड़ने पर चिंता जताई है. उन्होंने एक्ट्रेस की शादी और इमेज खराब होने पर क्या कुछ कहा, चलिए जानते हैं.

author-image

New Update

Shivangi-Harshad

Shivangi-Harshad Photograph: (Netflix)

Harshad Chopda-Shivangi Joshi: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में आए दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. वहीं, शो में इन दिनों हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के रिश्ते पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं. शिल्पा शिंदे शो में बार-बार दोनों को लव बर्ड्स बुला रही थी, ऐसे में अब हर्षद बुरी तरह भड़क गए हैं और उन्होंने शिवांगी की शादी और इमेज खराब होने पर चिंता जताई है. जानते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा. 

लव बर्ड्स बुलाने पर भड़के हर्षद

दरअसल, लॉक अप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में शिल्पा शिंदे शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) को बार-बार लवबर्ड्स बुलाती है. ऐसे में हर्षद भड़क जाते हैं. वो शिल्पा को बहुत खरी खोटी सुनाते हैं. 'सब लोग जानते हैं कि हम लोग क्या हैं? अरे कभी दोस्त नहीं देखे जिंदगी में, शादी की उम्र है, अफवाहें उड़ा रही हैं उसके बारे में आप, जलन होती है क्या?'

शिवांगी से बहन जैसा करते हैं प्यार

वहीं, बातचीत में आगदे हर्षद शिवांगी को 'बहन' का दर्जा देते हैं. हर्षद कहते हैं- 'उसकी (शिवांगी) मम्मी भरोसा करती है मुझपे।, दोस्त हूं उसका.' फिर राम कपूर बीच में बोल पड़ते है- 'भाई बहन का रिश्ता है.' इस पर हर्षद कहते हैं- 'अपनी बहन से जैसा प्यार करता हूं, अपनी मम्मी से जैसा प्यार करता हूं, अपने पापा से जैसा करता हूं वैसा करता हूं (शिवांगी से).' उन्होंने आगे शिल्पा से गुस्से में सवाल किया- 'कभी देखा है कुछ करते हुए?'

ram: ‘bhai behen ka rishta hai’😭🤣#LockUpp2pic.twitter.com/kuRtvXhVsq

— Noon Chai (@noonxchai) July 22, 2026

ये भी पढ़ें- 'जलन होती है क्या? दिमाग में गटर भरा है', लव बर्ड्स कहे जाने पर भड़के शिवांगी-हर्षद, शिल्पा शिंदे के बताया कीचड़

शिवांगी की शादी को लेकर जताई चिंता

इतना ही नहीं गुस्से में हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी की शादी और इमेज खराब होने को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा- ' मैं 43 साल का हो गया हूं और शायद शादी नहीं करूंगा. लेकिन  शिवांगी अभी यंग हैं और वो तो शादी करेगा. दोनों के बारे में ऐसी बातें कहने से उसकी इमेज खराब हो सकती है. बाद में, हर्षद ने ये साफ किया कि शिवांगी का परिवार उन्हें जानता है और उन्होंने ही उनसे शिवांगी का ख्याल रखने के लिए कहा था.

अपूर्वा मुखर्जी ने खोला राज

बता दें कि शो में अपूर्वा मुखर्जी की एंट्री हुई है और उन्होंने शिवांगी को बताया कि वो और हर्षद बाहर कपल लग रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि हर्षद की ओर से साफ लग रहा है कि वो शिवांगी को पसंद करते हैं. हालांकि शिवांगी ने इस बात से इंकार किया और कहा कि ऐसा कुछ नहीं. वहीं, अपूर्वा ने शिवांगी को ये भी बताया कि शिल्पा उनकी इमेज को लेकर भी काफी गलत बोल रही थी. वहीं, कुशाल टंडन संग अफेयर पर भी बात की.

योगेश यादव की होगी री-एंट्री

इस बीच शो को लेकर एक बड़ा अपडेट भी सामने आया है. डिजिटल न्यूज हब के पेज के मुताबिक, 'लॉकअप 2' में योगेश रावत (Yogesh Rawat) की वापसी होने वाली है. सोशल मीडिया पेज ने "लॉकअप 2' का अपडेट देते हुए लिखा- 'बिग ब्रेकिंग लॉकअप, योगेश रावत ने कल शो में वापसी की है. दूसरी ओर 'लॉकअप 2' से सूफी मोतीवाला बाहर होने वाले हैं.' 

ये भी पढ़ें- Ramayana Trailer: कब, कहां और किस टाइम भारत में रिलीज होगा 'रामायण' का ट्रेलर? जान लें सारी डिटेल