
ग्रामीणों ने महिला की शादी करा दी.
Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमी के साथ पकड़ी गई एक विवाहिता की उसके पति और ग्रामीणों की पंचायत ने प्रेमी के साथ शादी करा दी गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. इससे पहले भी महिला ने प्रेम विवाह किया था. मामला जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द गांव का है.
बताया जाता है कि खगड़िया की रहने वाली अनुराधा कुमारी ने करीब डेढ़ साल पहले सिंघिया खुर्द स्थित एक एएनएम कॉलेज में दाखिला लिया थ. इसी दौरान कॉलेज के कर्मचारी मनोहर कुमार से उसकी नजदीकियां बढ़ीं और करीब 6 महीने पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया. इस शादी के बाद अनुराधा का परिवार खुश नहीं था और परिजनों से उससे संबंध तोड़ लिए थे.
शादी के बाद फिर पुराने प्रेमी से बढ़ीं नजदीकियां
शादी के बाद भी अनुराधा अपने पुराने प्रेमी पन्नालाल यादव के संपर्क में रही. दोनों की करीब आठ से दस साल पुरानी जान-पहचान थी. पन्नालाल समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव का रहने वाला है और वह पहले से शादीशुदा है. उसके दो बच्चे भी हैं. ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार रात पन्नालाल अनुराधा से मिलने उसके घर पर पहुंचा था. इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को साथ पकड़ लिया.
पंचायत में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
शनिवार को गांव में पंचायत बुलाई गई. कई घंटों तक चली पंचायत के बाद अनुराधा के पति मनोहर कुमार की सहमति से अनुराधा और उसके पुराने प्रेमी पन्नालाल यादव की शादी करा दी गई. ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई इस शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दो बच्चों का पिता है प्रेमी
पन्नालाल यादव ने बताया कि वह और अनुराधा एक-दूसरे को करीब 8 से 10 वर्षों से जानते हैं. दोनों की मुलाकात खगड़िया में हुई थी और उसी दौरान उनके बीच प्रेम संबंध बना था. बाद में पन्नालाल की शादी हो गई, लेकिन अनुराधा से संपर्क पूरी तरह खत्म नहीं हुआ. इसी वजह से दोनों फिर मिलने लगे.
(रिपोर्ट – ज्योति कुमार सिंह, समस्तीपुर)
ये भी पढ़ें – सड़क दुर्घटना में खो दिए दो बेटे… अब 240 बेसहारा कुत्तों की मां बनीं
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More