Radha Ashtami Shayari Greetings: बरसाने में खुशियों की बहार, राधा रानी मेरा संसार... राधा अष्टमी पर भेजें दिल छू लेने वाली शायरी

Published on 16 सित॰ 2026

Radha Ashtami Wishes 2026: राधा अष्टमी पर परिवारजनों, दोस्तों, पड़ोसियों और अपनों को भेजें राधा रानी के प्रेम और भक्ति से भरी खूबसूरत हिंदी शायरी और शुभकामनाएं संदेश।

Radha Ashtami Wishes Shayari: राधा रानी के बिना श्री कृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है। यही वजह की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद, भाद्रपक्ष शुक्ल अष्टमी को राधा अष्टमी मनाई जाती है। इस बार पर यह पर्व 19 सिंतबर को मनाया जाएगा। भक्त बरसाने वाली राधा रानी की पूजा-अर्चना कर व्रत रखते हैं। अगर आप भी इस पावन अवसर पर अपनों को संदेश भेजना चाहते हैं तो यहां देखें, राधा अष्टमी की खूबसूरत शायरी जिन्हें आप व्हाटएसप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी शेयर कर सकते हैं।

Radha Ashtami Shayari in Hindi: राधा अष्टमी 2026 हिंदी शायरी

  • राधा नाम में प्रेम है, राधा नाम में विश्वास
  • राधा रानी की कृपा से, खुशियों से भर जाए जीवन का आकाश।
  • बरसाने की गलियों में आज खुशियों की बाहर है
  • राधा रानी की जन्मोत्सव का आया पावन त्योहार है
  • राधे-राधे बोलकर करें प्रेम से उनका गुणगान
  • राधा रानी पूरी करें हर मनोकामना और अरमान।
  • राधा के प्रेम में ऐसी मिठास है, जिसमें कृष्णा भी खो जाते हैं
  • जिसके नाम से मिलती है भक्ति, उसके चरणों में भक्ति झुक जाते हैं।
  • राधा नाम का दीप जलाएं, मन से सारे विकार मिटाएं
  • राधा रानी की कृपा हो ऐसी, जीवन में प्रेम और खुशियां पाएं।
  • राधा है प्रेम की पहचान, राधा है भक्ति का सम्मान
  • राधा रानी का आशीर्वाद मिले, सदा खुश रहे आपका परिवार।
  • जिस घर में राधा नाम का गुणगान होता है, वहां हर दिन खुशियों का नया अनुमान होता है
  • राधा रानी की कृपा बनी रहे सदा, हर पल जीवन में प्रेम और सुख का वास हो।
  • कृष्ण की बंसी में जो मिठास है, वह राधा के प्रेम का एहसास है
  • राधा अष्टमी के इस पावन दिन, हर दिल में बस राधे-राधे का विश्वास है।
  • बरसाने वाली राधा रानी, कर दो कृपा अपार
  • तेरे नाम से रोशन हो जाए, मेरा जीवन और संसार।
  • राधा रानी के चरणों में मिले सच्चा प्रेम और सम्मान
  • उनकी कृपा से पूरा हो हर भक्त का अरमान
  • राधा अष्टमी के पावन पर्व पर शुभकामनाएं बारंबार।
  • राधे नाम का सहारा हो, हर पल तेरा नजारा हो।
  • राधा रानी की कृपा से खुशियों से भरा जीवन हमारा हो।
  • राधा का नाम लेते ही मन को सुकून मिलता है, उनकी भक्ति से दिल को जुनून मिलता है
  • राधा रानी की कृपा हो जिस पर, उसे जीवन में ही प्रेम और विश्वास मिलता है।
  • ना धन चाहिए ना दौलत का खजाना चाहिए, बस राधा रानी का आशीर्वाद सुहाना चाहिए
  • उनकी कृपा बनी रहे सर पर सदा, यही जीवन में सबसे बड़ा नजराना चाहिए।
  • आज बरसाना सजा है खुशियों का त्योहार है, राधा रानी के जन्म का पावन दिन आज है
  • प्रेम और भक्ति से भर दे अपना मन, राधा रानी को करें शत-शत नमन।
  • राधा नाम की ज्योति जलती रहे, भक्ति की खुशबू मन में महकती रहे।
  • राधा रानी की कृपा ऐसी बरसे, हर चेहरे पर मुस्कान खिलती रहे।
  • राधा के बिना अधूरी है कृष्ण की कहानी, राधा के प्रेम की दुनिया है दीवानी
  • राधा अष्टमी के इस पावन अवसर पर आपको मुबारक हो राधा रानी।
  • हर पल हो राधा के नाम का जाप, मन में न रहे कोई संताप
  • राधा रानी की कृपा से, खुशियों से भर जाए जीवन का हर अध्याय।
  • राधा रानी के भक्ति में रंग जाए मन, उनकी कृपा से महक उठे जीवन
  • प्रेम शांति और सुख मिले अपार, राधा अष्टमी की शुभकामनाएं बारंबार।
  • राधा नाम है प्रेम की भाषा, राधा नाम है भक्ति की आशा
  • राधा रानी का आशीर्वाद मिले, पूरी हो जिंदगी की हर अभिलाषा
  • राधा रानी का नाम लेते रहो, दिल में प्रेम सजाते रहो
  • उनकी कृपा से हर मुश्किल आसान हो, बस राधे राधे गाते रहो
  • राधा रानी की कृपा से जीवन में उजाला हो, हर दिन खुशियों का नया उजाला हो।
  • प्रेम और शांति से भरा रहे आपका संसार, राधा अष्टमी की शुभकामनाएं सह परिवार।