Royal Enfield ने भारत में अपनी नई Himalayan 440 की बुकिंग को अस्थायी रूप से रोक दिया है. बंपर डिमांड और प्रोडक्शन में देरी को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है, जानें कब दोबारा शुरू होगी बुकिंग.
Written By : हिमांशु सिंह | Updated at : 05 Oct 2026 08:12 PM (IST)

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440
Source : https://www.royalenfield.com/in/en/motorcycles/himalayan/gallery/
मशहूर बाइक निर्माता कंपनी Royal Enfield ने भारतीय ऑटो बाजार में धूम मचाने वाली अपनी नई एडवेंचर बाइक Himalayan 440 की बुकिंग को अस्थाई रूप से रोक दिया है. कंपनी ने यह फैसला बाइक को ग्राहकों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स और ज्यादा बुकिंग्स के लिया है. Royal Enfield के अनुसार, लॉन्चिंग के महज कुछ ही दिनों के भीतर इस बाइक को इतनी एडवांस बुकिंग मिल चुकी हैं कि अगले 6 महीने का पूरा प्रोडक्शन कोटा फुल हो चुका है. ऐसे में पुराने ग्राहकों को समय पर डिलीवरी देने के लिए कंपनी ने नए ऑर्डर्स लेने पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है.
6 महीने का प्रोडक्शन एडवांस में बुक
लद्दाख में आयोजित Royal Enfield के हिमालयन बेस कैंप इवेंट में सितंबर की शुरुआत में ही Himalayan 440 को लॉन्च किया गया था. लॉन्च होते ही बाइक लवर्स के बीच इशे खरीदने की होड़ मच गई. कंपनी का कहना है कि वे ग्राहकों को लंबा इंतजार नहीं कराना चाहते हैं, इसलिए नई बुकिंग रोकने का फैसला लिया गया है ताकि फैक्ट्री में पहले से बुक हो चुकी बाइक्स के निर्माण और उनकी समय पर डिलीवरी को प्राथमिकता दी जा सके.
हालांकि, जो लोग इस बाइक को खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने पर तेजी से काम कर रही है और जल्द ही बुकिंग दोबारा शुरू होने का ऐलान किया जा सकता है.
क्यों पसंद आ रही है Himalayan 440?
इस एडवेंचर बाइक की बंपर सफलता के पीछे इसकी किफायती कीमत और बेहतरीन फीचर्स हैं. भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 2.29 लाख रुपए से शुरू होती है, जो इस सेगमेंट की अन्य एडवेंचर बाइक्स के मुकाबले काफी आकर्षक है. इसके अलावा, कंपनी ने इस बाइक की सीट हाइट और राइडिंग पोजीशन को इस तरह डिजाइन किया है कि कम लंबाई वाले राइडर्स भी इसे सड़कों और उबड़-खाबड़ रास्तों पर आसानी से संभाल सकते हैं. यही वजह है कि युवाओं से लेकर अनुभवी एडवेंचर राइडर्स तक, हर कोई इस बाइक का दीवाना हो रहा है.
यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक कार मार्केट में ग्राहकों की फेवरेट कंपनी कौन सी, देखें Top-5 की लिस्ट
Himalayan सीरीज का बाजार में दबदबा
Royal Enfield की Himalayan सीरीज का ऑटोमोबाइल मार्केट में हमेशा से ही बड़ा दबदबा रहा है. Himalayan 440 की इस बड़ी कामयाबी के बीच कंपनी के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. रॉयल एनफील्ड की दूसरी लोकप्रिय बाइक Himalayan 450 ने दुनिया भर में अपनी बिक्री का एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है.
इस मोटरसाइकिल ने वैश्विक बाजार में 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है, जो यह साबित करता है कि घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी रॉयल एनफील्ड की एडवेंचर सीरीज को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: दूसरे राज्य में गाड़ी करानी है ट्रांसफर, जान लें पूरा प्रोसेस

About the author हिमांशु सिंह
हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.
ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.
हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.
काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.
Read More
Published at : 05 Oct 2026 08:12 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola