बिलासपुर (छत्तीसगढ़)6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

दोनों आरोपी संगरूर के रहने वाले
बिलासपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत निगौरा रेलवे स्टेशन पर साधु के भेष में गांजा ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15.540 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 7.77 लाख रुपए बताई गई है।
आरपीएफ की टास्क टीम बीती रात करीब 1:15 बजे निगौरा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्ध लोगों और सामान की जांच कर रही थी। इसी दौरान साधु के भेष में घूम रहे दो लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ के बाद उनकी कपड़ों की पोटलियों की तलाशी ली गई, जिसमें गांजा मिला।
पोटली में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा
पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के संगरूर जिले के हंसा नाथ (40) और मनता नाथ उर्फ लंबू (39) के रूप में हुई है। हंसा नाथ के पास से 7.280 किलो और मनता नाथ के पास से 8.260 किलो गांजा बरामद किया गया।
आरपीएफ ने दोनों आरोपियों और जब्त गांजे को जैतहरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
8 महीने में 550 किलो गांजा जब्त
अधिकारिक जानकारी के अनुसार बिलासपुर मंडल आरपीएफ ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिछले 8 महीने में करीब 550 किलो गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।
आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक रेलवे परिसर और ट्रेनों में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
.
खबरें और भी हैं...
अचानकमार में टाइग्रेस का हमला, युवक की मौत: दोस्तों ने भागकर बचाई जान, शावकों संग घूम रही बाघिन के करीब पहुंचने पर किया अटैक
0:48- कॉपी लिंक
शेयर
बालाजी गैस एजेंसी पर छापा, 412 सिलेंडर कम मिले: बिलासपुर में 939 सिलेंडर जब्त, ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतों के बाद कार्रवाई
1:40- कॉपी लिंक
शेयर
छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें: नर्स ने लगाई फांसी, BJP नेत्री ने युवक को चप्पल से पीटा, शिवालयों में उमड़ी भीड़, कोबरा ने डसा
1:59- कॉपी लिंक
शेयर
हाईकोर्ट बोला-संदेह के आधार पर नहीं दी जा सकती सजा: कहा- शक कितना भी मजबूत हो, कानूनी सबूत नहीं; हत्या के दोषी को किया बरी

- कॉपी लिंक
शेयर