Safety Tips: कार का सेंट्रल लॉक हो जाए जाम तो घबराएं नहीं; ऐसे बचा सकते हैं जान - Haribhoomi

Published on 22 जुल॰ 2026

Safety Tips: कार में सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम सुरक्षा के लिहाज से सबसे अहम फीचर है, लेकिन अगर हादसे या तकनीकी खराबी के कारण यह काम न करें। ऐसे में घबराएं नहीं और सही कदम उठानाएं।

Central Lock System

क्या होता है Central Locking System

  • Published: 22 Jul 2026, 07:00 PM IST
  • Last Updated: 22 Jul 2026, 07:00 PM IST

Safety Tips: भारत में हर दिन बड़ी संख्या में कार चोरी की घटनाएं सामने आती हैं। इन्हें रोकने के लिए कार निर्माता कई आधुनिक सुरक्षा फीचर्स देते हैं, जिनमें सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम (Central Locking System) भी शामिल है। यह फीचर सुरक्षा के लिहाज से बेहद उपयोगी है, लेकिन यदि किसी हादसे या तकनीकी खराबी के कारण यह काम करना बंद कर दे और आप कार के अंदर फंस जाएं, तो सही जानकारी आपकी जान बचा सकती है। आइए जानते हैं ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।

क्या होता है Central Locking System?
सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम कार के सभी दरवाजों को एक साथ लॉक और अनलॉक करने का काम करता है। रिमोट या बटन दबाते ही सभी दरवाजे एक साथ खुल या बंद हो जाते हैं। इससे कार की सुरक्षा बेहतर होती है और चोरी का खतरा भी कम होता है।

किन कारणों से बंद हो सकता है सिस्टम?
ज्यादातर कारों में सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम बैटरी से मिलने वाली बिजली पर काम करता है। यदि किसी दुर्घटना के दौरान बैटरी क्षतिग्रस्त हो जाए या इलेक्ट्रिकल सिस्टम फेल हो जाए, तो कुछ मामलों में सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम भी काम करना बंद कर सकता है। ऐसी स्थिति में दरवाजे नहीं खुलते और कार में बैठे लोग अंदर फंस सकते हैं।

सबसे पहले घबराएं नहीं
अगर कभी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़े, तो सबसे जरूरी बात है कि घबराने के बजाय खुद को शांत रखें। घबराहट में सही फैसला लेना मुश्किल हो जाता है, जबकि शांत रहकर स्थिति का आकलन करने से बाहर निकलने का रास्ता आसानी से मिल सकता है।

हेडरेस्ट की मदद से तोड़ सकते हैं शीशा
कई कारों में सीट का हेडरेस्ट हटाया जा सकता है। इसके नीचे लगे दोनों धातु के रॉड मजबूत और नुकीले होते हैं। यदि दरवाजा नहीं खुल रहा है, तो हेडरेस्ट निकालकर उसके धातु वाले हिस्से से साइड विंडो के कोने पर लगातार वार करें। इससे शीशा कमजोर होकर टूट सकता है और बाहर निकलने का रास्ता बन सकता है।

सीट बेल्ट का हुक भी आ सकता है काम
कुछ कारों में हेडरेस्ट फिक्स होता है और उसे निकाला नहीं जा सकता। ऐसी स्थिति में सीट बेल्ट के धातु वाले बकल (हुक) का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मजबूत धातु से बना होता है और साइड विंडो के किनारे पर लगातार प्रहार करने से शीशा तोड़ने में मदद मिल सकती है।

पहले इन विकल्पों को भी जरूर आजमाएं
अगर कार की बिजली पूरी तरह बंद नहीं हुई है, तो सबसे पहले दरवाजे के अंदर लगे मैनुअल लॉक/अनलॉक लीवर या इनसाइड डोर हैंडल को खींचकर दरवाजा खोलने की कोशिश करें। कई कारों में इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम फेल होने पर भी यह मैकेनिकल तरीका काम करता है।

हमेशा रखें यह बात याद
कार में सफर करते समय इमरजेंसी एग्जिट के तरीकों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। यदि संभव हो तो कार में एक छोटा ग्लास ब्रेकर और सीट बेल्ट कटर भी रखें। आपातकालीन स्थिति में यह छोटा-सा उपकरण बड़ी दुर्घटना को टालने में मददगार साबित हो सकता है।

(मंजू कुमारी)