Updated: Friday, July 24, 2026, 10:12 [IST]
Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट को पूरी तरह सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर दुख जाहिर करते हुए सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा था। उन्होंने छात्रों के जज्बे को सलाम करते हुए उनकी पीठ थपथपाई थी। अब भाईजान ने एक बार फिर एन नया पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने छात्रों से घर वापस लौटने की गुजारिश की है।
सलमान खान की छात्रों से की इमोशनल अपील
सलमान खान ने अपनी पोस्ट में लिखा है- अब इस प्रदर्शन को खत्म करें। साथ ही सोनम वांगचुक से भी अपना अनशन खत्म करने की अपील की थी। सलमान खान ने छात्रों से कहा है कि पढ़ाई और सुरक्षा के मामले में वो सभी की पहली प्राथमिकता हैं और उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन लेंगे। फिलहाल सलमान खान के इस लेटेस्ट पोस्ट को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में उन्होंने छात्रों के सपोर्ट में दो पोस्ट किए हैं और उनके हक के लिए आवाज उठाई है।
सलमान खान ने लिखा- प्लीज मम्मी-पापा के पास लौट जाओ
सलमान खान ने अपने ऑफिशियल एक्स (X) हैंडल पर लिखा है- पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र पहली प्राथमिकता हैं इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वो इस पेपर लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। ऐसे में छात्रों मेरी आप सी से गुजारिश है कि आप प्लीज अपने माता-पिता के पास, अपने घर लौट जाइए।
सोनम वांगचुक से बोले सलमान- कुछ खा-पी लो
सिर्फ इतना ही नहीं सलमान खान छात्रों से अपील ककने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से भी अपना अनशन खत्म करने की अपील की थी। साथ ही कहा था कि वह अपने जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखें। सलमान खान ने लिखा था- सोनम, बस हो गया। इसे और आगे मत बढ़ाओ। अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना और कुछ खा-पी लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।
26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन
फिलहाल जानकारी आ रही है कि सरकार से मांगें पूरी होने का आश्वासन मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त कर दिया है। उनके अनशन खत्म करने पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा है- मैं सोनम वांगचुक से आग्रह करता हूं की वह डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि सोनम वांगचुक स्वस्थ रहें।
लोगों ने की सलमान से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील
जानकारी के अनुसार सलमान खान के इस लेटेस्ट पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्शन्स दे रहे हैं। यहां तक कि लोग भाईजान से गुजारिश कर रहे हैं कि वो भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में छात्रों के साथ शामिल हों। लोगों का कहना है कि छात्रों को उनके जैसे मोटिवेशनल स्पीकर की जरूरत है।
पीएम मोदी का पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान
-आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने गत 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को ऐलान किया था कि पेपर लीके दोषियों को सजा देने किए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। पीएम ने साफ कहा था कि जिन्होंने भी युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
-पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा है- देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के जल्द फैसले के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
-पोस्ट में आगे लिखा था- स्टूडेंट्स के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसलों की श्रृंखला में ये एक अहम कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
सलमान खान ने कहा था- इंडिया एजुकेशनल हब बनेगा
-इसके पहले सलमान खान ने 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को अपनी पोस्ट में लिखा था- जो प्रोटेस्ट शांत तरीके से होना था उसने हिंसक रूप ले लिया है और ये देखकर बहुत दुख हुआ। हालांकि ये देखकर खुशी भी हुई कि हमारे देश के बच्चे बेहतर एजुकेशन सिस्टम के लिए एकसाथ आए हैं। सलमान खान ने इस बात की भी उम्मीद जताई थी कि भविष्य में इंडिया एजुकेशनल हब बनेगा।
-सलमान खान ने पोस्ट में आगे लिखा था- ये एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था। इस आंदोलन ने अब हिंसक रूप ले लिया है। ये सब देखकर बहुत दुख हो रहा है। जो छात्र और उनके परिवार वाले घायल हुए हैं, उन्हें देखकर मेरा दिल बहुत दुखी है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। बेहतर एजुकेशन सिस्टम के लिए हमारे देश के स्टूडेंट एकजुट हुए हैं और उनके पैरेटेंस ने भी उनका साथ दिया है, ये देखकर मुझे खुशी हुई है।
छात्रों के समर्थन में उतरे कई बड़े सेलेब्स
-छात्रों के शिक्षा के मुद्दे और CJP के प्रोटेस्ट पर बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई दिग्गज हस्तियां चुप थीं, जिसकी खूब आलोचना हो रही थी। इसके बाद कई सेलेब्स छात्रों के समर्थन में उतर आए और अब जमकर पोस्ट किए जा रहे हैं। इनमें आर. माधवन से लेकर आलिया भट्ट, ट्विंकल खन्ना, करीना कपूर खान, सारा अली खान, वरुण धवन और कई टीवी स्टार्स शामिल हैं।
-वहीं आयशा खान और इमरान खान, जहां मुंबई में छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हुए, तो वहीं बुधवार देर रात लगभग 2.30 बजे बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए जंतर-मंतर पहुंची थीं। हालांकि, अभी तक शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और अक्षय कुमार की तरफ से कोई बयान या रिएक्शन सामने नहीं आया है।