सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपना नया गैलेक्सी जेड फ्लिप 8 लॉन्च किया है। यह फोन AI FlexWindow, 50MP कैमरे और दमदार स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 च ...और पढ़ें
-1784726676714_m.webp)
Samsung का नया Galaxy Z Flip8 लॉन्च, AI FlexWindow और 50MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने आज अपने Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान Galaxy Z Fold 8 और Z Fold 8 Ultra के साथ ऑल न्यू Samsung Galaxy Z Flip 8 भी लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी का अब तक का सबसे पतला और हल्का फ्लिप फोन है। इस डिवाइस का वजन सिर्फ 180 ग्राम है और मोटाई 6.1mm है। डिवाइस में कई कमाल के Galaxy AI फीचर्स के साथ शानदार कैमरा भी मिल रहा है।
नया Flip8 खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो स्टाइलिश डिजाइन के साथ AI फीचर्स और शानदार कैमरा चाहते हैं। साथ ही फोन में दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट भी मिल रहा है। चलिए फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स विस्तार से जानते हैं...
Samsung Galaxy Z Flip 8 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग के इस नए वाले Galaxy Z Flip 8 में 6.9-इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। साथ ही फोन में मैक्सिमम ब्राइटनेस 2,600 निट्स है। बाहर की तरफ फोन में 4.1-इंच की कवर स्क्रीन मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट भी 120Hz है। हालांकि Galaxy Z Flip8 की सबसे बड़ी खासियत इसका नया AI FlexWindow है।

इस नए AI FlexWindow के साथ अब यूजर्स बिना फोन खोले ही नोटिफिकेशन, AI फीचर्स, एप्स और जरूरी जानकारी एक्सेस कर सकते हैं। इसमें Now Brief और Gemini Intelligence जैसे AI टूल्स भी सीधे कवर स्क्रीन पर काम करते हैं।
Samsung Galaxy Z Flip 8 के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए इस फ्लिप फोन में 50MP का कैमरा मिल रहा है, जो ProVisual Engine के साथ आता है। बेहतर सेल्फी के लिए फोन में Flex Mode, Mirror View, FlipShot, Camcorder Grip और Super Steady जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। फोन में यूजर्स अलग-अलग एंगल से आसानी से फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Galaxy Z Flip8 में AI बेस्ड ऑटोमेशन फीचर्स भी मिल रहे हैं, जिससे वॉयस कमांड के जरिए कई काम मिनटों में किए जा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि FlexWindow को पूरी तरह AI-नेटिव बनाया गया है, जिससे यूजर्स को ज्यादा स्मार्ट और फास्ट एक्सपीरियंस मिलेगा।
One UI 9 और Galaxy AI भी
फोन में लेटेस्ट One UI 9 और Galaxy AI मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में Now Brief, Gemini Intelligence और कई अन्य AI फीचर्स भी मिल रहे हैं जो यूजर्स की रोजाना की जरूरतों के हिसाब से सजेशन और शॉर्टकट उपलब्ध कराते हैं।
Samsung Galaxy Z Flip 8 कीमत और उपलब्धता
Galaxy Z Flip 8 की शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये है जिसमें आपको 12GB + 256GB वेरिएंट मिलता है और इसके 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,44,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Graphite, Cream और Pink कलर ऑप्शन में आता है, जबकि Mint कलर सिर्फ ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy Unpacked 2026 LIVE: Samsung Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 कुछ देर में होंगे लॉन्च