तिरुवनंतपुरम में यूथ कांग्रेस-SFI कार्यकर्ताओं में पत्थरबाजी: एकदूसरे पर मशालें फेंकीं, पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस छोड़ी; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर निकला था मार्च

Published on 30 सित॰ 2026

तिरुवनंतपुरम3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
केरलम यूनिवर्सिटी के मेन्स हॉस्टल के पास यूथ कांग्रेस और SFI कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। - Dainik Bhaskar

केरलम यूनिवर्सिटी के मेन्स हॉस्टल के पास यूथ कांग्रेस और SFI कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।

केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम में बुधवार रात यूथ कांग्रेस और SFI कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। घटना एक यूनिवर्सिटी के पास बॉयज हॉस्टल के बाहर हुई। यूथ कांग्रेस चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च निकाल रही थी।

मार्च के हॉस्टल के सामने पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया और जलती हुई मशालें भी फेंकी गईं। इसके बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हॉस्टल की तरफ बढ़े और विवाद बढ़ गया। मामला पास के यूनिवर्सिटी कॉलेज कैंपस तक भी पहुंच गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कई बार आंसू गैस छोड़ी गई। पुलिस हॉस्टल कैंपस में भी हुई। वहां मौजूद छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। हालात काबू करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

घटना की तस्वीरें…

केरल यूनिवर्सिटी के मेन्स हॉस्टल के बाहर पथराव हुआ।

केरल यूनिवर्सिटी के मेन्स हॉस्टल के बाहर पथराव हुआ।

झड़प के दौरान स्टूडेंट्स ने एक-दूसरे पर मशालें फेंकीं।

झड़प के दौरान स्टूडेंट्स ने एक-दूसरे पर मशालें फेंकीं।

पुलिस और SFI कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प हुई।

पुलिस और SFI कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प हुई।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए

SFI के प्रदेश सचिव पीएस संजीव ने आरोप लगाया कि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हॉस्टल की तरफ डंडे, पत्थर और जलती मशालें फेंकीं। उन्होंने कहा कि हॉस्टल के अंदर मौजूद छात्रों को निशाना बनाया गया।

वहीं यूथ कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया कि हॉस्टल के अंदर से SFI कार्यकर्ताओं ने मार्च कर रहे लोगों पर पत्थर और बोतलें फेंकीं। दोनों पक्षों के आरोपों की तत्काल स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी।

पिनराई विजयन बोले- हमला एकतरफा था

केरलम के नेता प्रतिपक्ष पिनराई विजयन ने हॉस्टल पहुंचकर आरोप लगाया कि घटना यूथ कांग्रेस की ओर से किया गया एकतरफा हमला था।

उन्होंने कहा कि हॉस्टल के अंदर SFI कार्यकर्ताओं के साथ दूसरे छात्र भी मौजूद थे और उन्हें निशाना बनाया गया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घायल छात्रों को इलाज के लिए ले जाने में भी रुकावट डाली गई। यूथ कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई।

ADGP बोले- हिंसा करने वालों पर रात में ही कार्रवाई होगी

ADGP पी. विजयन ने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ रात में ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात रहा और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचती रही।

---------------------------------

ये खबर भी पढ़ें…

जादवपुर यूनिवर्सिटी में ABVP-लेफ्ट छात्रों में हिंसक झड़प:कई घायल; दोनों पक्षों ने हिंसा और बाहरी लोगों को लाने के आरोप लगाए

कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में ABVP और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच जनरल मीटिंग में हिंसक झड़प हो गई। कई छात्र घायल हुए और कैंपस में तनाव फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। पूरी खबर पढ़ें…

.