Shehnaaz-Raghav: 'मैं मरते दम तक...' शहनाज गिल को गोद में बैठाने वाले Viral Video पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी - Haribhoomi

Published on 21 जुल॰ 2026

शहनाज गिल को भीड़ से बचाते हुए राघव जुयाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। अब अभिनेता ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Raghav Juyal reacts on viral video with Shehnaaz Gill

राघव जुयाल ने शहनाज गिल संग वायरल हुए वीडियो पर सफाई दी।

  • Published: 21 Jul 2026, 05:34 PM IST
  • Last Updated: 21 Jul 2026, 05:34 PM IST

Shehnaaz-Raghav: शहनाज गिल संग डेटिंग रूमर्स तके बीच एक्टर और डांसर राघव जुयाल का बयान सामने आया है। हाल ही में राघव के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह भीड़ और पैपराजी के बीच शहनाज गिल को सुरक्षित बाहर निकालते नजर आए, और इस दौरान उन्होंने शहनाज को कार के अंदर खींचते हुए अपनी गोद में बैठा लिया था। वीडियो सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को चर्चाएं तेज हो गईं। अब इस पूरे मामले पर राघव जुयाल ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है।

'हर महिला की सुरक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है'
अपनी आगामी फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' के प्रमोशन के दौरान राघव जुयाल ने 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में कहा-
"मेरे माता-पिता ने मुझे एक मर्द की तरह पाला-पोसा है। अगर आप या कोई भी महिला मेरे साथ होतीं और आदमियों का कोई झुंड आप पर हमला करता, तो मुझे जरूरत पड़ने पर ज़ोरदार मुक्का मारने के लिए ही तैयार किया गया है। मेरी परवरिश ऐसी ही हुई है। मैं ऐसा बेपरवाह, शहरी लड़का नहीं बन सकता जो बस तमाशबीन बनकर खड़ा रहे। मैं ऐसा नहीं कर सकता। मैं मरते दम तक अपने दोस्तों, अपने परिवार और जिस भी महिला के साथ हूं, उसकी रक्षा करूंगा। चाहे आप हों या कोई और महिला, मेरा स्वभाव ही ऐसा है।"

'इमेज नहीं, इंसानियत पहले'
राघव ने यह भी कहा कि ऐसे हालात में वह कभी अपनी स्टार इमेज या लोगों की राय के बारे में नहीं सोचते। उनके लिए सबसे पहले इंसानियत और किसी जरूरतमंद की मदद करना मायने रखता है।

उन्होंने बताया कि अगर किसी महिला के साथ गलत व्यवहार होता है, तो वह बिना झिझक उसके बचाव में आगे आते हैं। उनके अनुसार, उस समय यह नहीं सोचा जाता कि लोग क्या कहेंगे या इसका उनके करियर पर क्या असर पड़ेगा।

Shehnaaz Gill and Raghav Juyal
Shehnaaz Gill and Raghav Juyal

राघव संग डेटिंग रूमर्स पर शहनाज गिल ने दिया जवाब
दूसरी ओर, शहनाज गिल से भी हाल ही में राघव जुयाल के साथ रिश्ते की खबरों को लेकर सवाल किया गया। हालांकि अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी पर कोई टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया।

उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहा कि राघव उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और सभी को उनकी आने वाली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का समर्थन करना चाहिए।

'किसी का भाई किसी की जान' के बाद शुरू हुई थीं चर्चाएं
राघव जुयाल और शहनाज गिल ने पहली बार सलमान खान की 2023 की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में साथ काम किया था। तभी से दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें समय-समय पर सामने आती रही हैं।