कार्ड से एंट्री और बच्चों से बातचीत... SRCC पहुंचने के लिए PM मोदी का मेट्रो में खास सफर

Published on 5 सित॰ 2026

कार्ड से एंट्री और बच्चों से बातचीत... SRCC पहुंचने के लिए PM मोदी का मेट्रो में खास सफर

दिल्ली मेट्रो में पीएम मोदीImage Credit source: X/@ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली मेट्रो से यात्रा की. वो दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. मेट्रो के अंदर पहुंचने के बाद उन्होंने अंदर मौजूद यात्रियों और खासकर बच्चों से हाथ मिलाया और उनसे बातचीत की. सबसे दिलचस्प बात ये रही कि पीएम मोदी ने मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल करते हुए मेट्रो से यात्रा की.

#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi traveled by the Delhi Metro today as he headed to Shri Ram College of Commerce (SRCC) to participate in the college’s centenary celebrations.

(Source: DD) pic.twitter.com/AVqtS38z6P

— ANI (@ANI) September 5, 2026

दरअसल, पीएम मोदी एसआरसीसी के 100 साल पूरे होने को लेकर किए जा रहे समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं. वह 13 साल बाद एसआरसीसी पहुंचे हैं. उन्होंने आखिरी बार साल 2013 में कॉलेज का दौरा किया था, जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे. एसआरसीसी के इस समारोह में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी भी शामिल हुए हैं.

कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल होने को लेकर पीएम मोदी ने इस साल अप्रैल में अपने आवास पर एसआरसीसी के शासी निकाय और कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी. उन्होंने एसआरसीसी के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया था.

SRCC जाने से पहले PM मोदी ने किया था ट्वीट

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स जाने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘कुछ ही देर में यानी शाम 7 बजे मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स (SRCC) में उसके शताब्दी समारोह में शामिल होने जाऊंगा. इस कॉलेज ने बरसों से अपनी एक अलग पहचान बनाई है, चाहे वह पढ़ाई-लिखाई में बेहतरीन प्रदर्शन हो, संस्थान को खड़ा करना हो या फिर बिज़नेस, सार्वजनिक जीवन और समाज में लीडर्स की पीढ़ियों को तैयार करना हो’.

In a short while from now, at 7 PM, I will be at Delhi Universitys iconic Shri Ram College of Commerce (SRCC) to take part in its centenary celebrations.

This college has distinguished itself over the years, making a mark for academic excellence, institution-building and for

— Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2026

ये भी पढ़ें: ‘बंद स्कूल खुलेगा, तो PDA पढ़ेगा…’ सपा ने शुरू किया ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान, 26 हजार स्कूल खोलने का ऐलान

सोनू शर्मा

सोनू शर्मा

TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. यहां न्यूज डेस्क पर काम करते हैं. इससे पहले ट्रेंडिंग टीम में थे. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 10 साल से अधिक का अनुभव है. पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकाता स्थित NSHM कॉलेज से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. उसके बाद IBN7 (अब न्यूज18 इंडिया) में इंटर्नशिप की. फिर बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर सुदर्शन न्यूज चैनल से जुड़े. यहां स्पोर्ट्स टीम के साथ काम किया. फिर बिहार के पटना स्थित आर्यन न्यूज (बतौर प्रोड्यूसर), दिल्ली स्थित नेड्रिक न्यूज (बतौर सब एडिटर) और अमर उजाला जैसे संस्थानों में काम किया. अमर उजाला डिजिटल में बतौर सब एडिटर नेशनल और इंटरनेशनल बीट के साथ-साथ ट्रेंडिंग, ऑड, स्पोर्ट्स, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट पर काम किया. यहां शिफ्ट हेड की भूमिका भी निभाई. उसके बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े. ट्रेंडिंग के साथ-साथ ऑड न्यूज, हेल्‍थ, साइंस और रिसर्च में बेहतरीन पकड़ है. किताबें पढ़ने का शौक है.

Read More

google button