SSC GD Constable Result 2026: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट एवं कटऑफ जल्द होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक - Haribhoomi

Published on 24 जुल॰ 2026

SSC जल्द जारी कर सकता है GD कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट। मेरिट लिस्ट के साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी होगी। सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण PET और PST के लिए बुलाया जाएगा।

SSC GD Constable Result 2026

SSC GD Constable Result 2026

  • Published: 24 Jul 2026, 10:25 AM IST
  • Last Updated: 24 Jul 2026, 10:25 AM IST

SSC GD Constable Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ और मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों के अंक निर्धारित कटऑफ के बराबर या उससे अधिक होंगे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण PET और PST के लिए बुलाया जाएगा।

कटऑफ के साथ आएगी मेरिट लिस्ट
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराया था। परीक्षा के बाद 15 मई को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 20 मई तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। अब अभ्यर्थियों की नजर रिजल्ट पर टिकी है, जिसे आयोग जल्द जारी कर सकता है।

कटऑफ के साथ जारी होगी मेरिट लिस्ट
रिजल्ट के साथ आयोग विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग कटऑफ अंक भी जारी करेगा। निर्धारित कटऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए पात्र होंगे। मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाएगी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल होंगे।

SSC GD Result 2026 ऐसे करें चेक

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर SSC GD Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • मेरिट लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • PDF में अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • चयन होने पर अगली भर्ती प्रक्रिया के लिए निर्देशों का पालन करें।

PET में क्या होगी योग्यता?
पुरुष उम्मीदवारों को 5 किलोमीटर दौड़ 24 मिनट में तथा 1600 मीटर दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी। महिला उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर दौड़ 8.5 मिनट और 800 मीटर दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी।

PST के लिए जरूरी मानक
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की 157 सेंटीमीटर निर्धारित है। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम लंबाई 162.5 सेंटीमीटर तथा महिलाओं के लिए 150 सेंटीमीटर तय की गई है।

पुरुष उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए 76 सेंटीमीटर और फुलाने पर 81 सेंटीमीटर होना चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

25,487 पदों पर होगी भर्ती
SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 25,487 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, Assam Rifles और SSF में नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़े सभी अपडेट और रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।