Aug 29, 2026 06:00 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

भारतीय मार्केट में बढ़ते मिड-साइज सेगमेंट की डिमांड को देखते हुए हुंडई एक नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसे 2026 के दिवाली सीजन के आसपास लॉन्च कर सकती है।

हुंडई बेयॉन बेस्ड अपकमिंग मिड-साइज एसयूवी
केवल
₹7,900/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
भारतीय मार्केट में बढ़ते मुकाबले को देखते हुए हुंडई इंडिया एक बड़ा दांव खेलने जा रही है। कंपनी मार्च, 2027 तक भारतीय सड़कों पर तीन नई SUV उतारने की तैयारी में है। इनमें न्यू-जनरेशन क्रेटा, एक नई इलेक्ट्रिक SUV और बेयॉन पर बेस्ड एक नई मिड-साइज SUV शामिल है। कंपनी इस नई मिड-साइज SUV (कोडनेम BC4i) को 2026 के दिवाली सीजन के आसपास लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस कार को कई बार सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। हुंडई की यह नई कार खास तौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। आइए जानते हैं हुडंई की इस नई अपकमिंग मिड-साइज एसयूवी में क्या कुछ खास मिलने वाला है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
₹ 67.59 - 74.5 लाख
खास भारत के लिए तैयार
हुंडई की यह नई SUV पूरी तरह से भारतीय मार्केट के हिसाब से डिजाइन की जा रही है। इसकी लंबाई लगभग 4.18 मीटर होगी, जिसे कंपनी के बेयॉन प्लेटफॉर्म के इंडियन वर्जन पर तैयार किया जाएगा। कंपनी के लाइनअप में यह नई कार वेन्यू और क्रेटा के बीच की जगह को भरेगी। इसे एक छोटी, शहर के हिसाब से परफेक्ट और क्रॉसओवर लुक वाली कॉम्पैक्ट SUV के तौर पर उतारा जाएगा। लॉन्च होने के बाद भारतीय मार्केट में इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी विक्टोरिस और इस सेगमेंट की दूसरी गाड़ियों से होगा।
पहली बार 4-मीटर से लंबी CNG कार
खबरों की मानें तो हुंडई की इस नई SUV में मौजूदा क्रेटा वाला ही 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह 4-मीटर से ज्यादा लंबाई वाली हुंडई की पहली कार हो सकती है, जिसमें कंपनी की तरफ से ही फिटेड CNG किट का ऑप्शन मिलेगा। विक्टोरिस की तरह, हुंडई भी इसमें बूट स्पेस बचाने के लिए कार के नीचे सिलेंडर या ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है।
लेवल-2 ADAS से होगी लैस
सेफ्टी के मामले में हुंडई अपनी इस नई SUV में कोई कमी नहीं छोड़ने वाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें कंपनी का एडवांस्ड हुंडई स्मार्टसेंस यानी लेवल-2 ADAS दिया जाएगा। इसके तहत कार में सामने टक्कर की चेतावनी, लेन में बनाए रखने में मदद, ब्लाइंड-स्पॉट वार्निंग, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, हाई बीम असिस्ट और सेफ एग्जिट वार्निंग जैसे कई सुरक्षा फीचर्स मिलेंगे। ये फीचर्स ड्राइवर को हादसे से बचाने में मदद करेंगे और सफर को काफी सुरक्षित बना देंगे।
स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि नई SUV काफी ऊंची, चौड़ी और बॉक्सी लुक के साथ आएगी। इसमें हुंडई की नई डिजाइन लैंग्विज का इस्तेमाल देखने को मिलेगा। कार के आगे और पीछे स्प्लिट हेडलैम्प्स, कनेक्टेड LED लाइट बार, अट्रैक्टिव LED DRLs, नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स, स्पॉर्टी बंपर और पतली LED टेललाइट्स दी जाएंगी। कुल मिलाकर यह कार देखने में काफी मॉडर्न और मस्कुलर लगेगी, जो युवा ग्राहकों को अपनी तरफ तेजी से अट्रैक्ट करेगी।
